Page Loader
IPL 2022: बचे हुए सीजन से बाहर हुए KKR के रसिख सलाम, हर्षित टीम से जुड़े
रसिख सलाम (तस्वीर- iplt20.com)

IPL 2022: बचे हुए सीजन से बाहर हुए KKR के रसिख सलाम, हर्षित टीम से जुड़े

Apr 15, 2022
06:21 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से हिस्सा ले रहे तेज गेंदबाज रसिख सलाम पीठ की चोट के कारण बचे हुए सीजन से बाहर हो गए हैं। उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर KKR ने हर्षित राणा को शामिल किया है। बता दें हर्षित को उनके आधार मूल्य 20 लाख रुपये देकर KKR ने अपने साथ जोड़ा है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

IPL 2022

दो मैच ही खेल सके थे रसिख

IPL 2022 में रसिख सिर्फ दो ही मैच खेल सके थे। उन्होंने पुणे में खेले गए मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में तीन ओवर गेंदबाजी की थी और 18 रन देकर कोई विकेट नहीं ले सके थे। इसके बाद अपने दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ रसिख ने सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी की थी, जिसमें 10 रन देकर कोई विकेट हासिल नहीं कर सके थे। बल्ले से उन्होंने सात रनों का योगदान दिया था।

जानकारी

फिलहाल दूसरे पायदान पर है कोलकाता

KKR ने अब तक अपने पांच में से तीन मैच जीते हैं और फिलहाल अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। अपने पिछले मैच में KKR को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ शिकस्त मिली थी।

IPL 2022

IPL 2022 से बाहर हुए दीपक चाहर

CSK के तेज गेंदबाज दीपक चाहर भी IPL 2022 से आधिकारिक तौर पर बाहर हो गए हैं। IPL ने अपने बयान में यह घोषणा की है। फरवरी में चाहर वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी मैच में गेंदबाजी के दौरान चोटिल (क्वाड्रिसेप टियर) हो गए थे। इसके बाद रिहैब के दौरान चाहर अपनी पीठ में चोट लगा बैठे थे। बता दें वह पिछले एक महीने से ज्यादा समय से NCA में मौजूद हैं।

कोरोना संक्रमण

DC के फिजियो पैट्रिक हुए कोरोना संक्रमित

IPL 2022 की शुरुआत से लगभग 20 दिन के बाद अब कोरोना का पहला मामला सामने आया है। DC के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। IPL की ओर से जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी सामने आई है। विज्ञप्ति में लिखा है, "दिल्ली कैपिटल्स (DC) के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। फिलहाल DC की मेडिकल टीम उनकी कड़ी निगरानी कर रही है।"