NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024 में राजस्थान रॉयल्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन 
    अगली खबर
    IPL 2024 में राजस्थान रॉयल्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन 
    राजस्थान रॉयल्स क्वालीफायर-2 मुकाबला हार गई (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024 में राजस्थान रॉयल्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 25, 2024
    10:44 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में राजस्थान रॉयल्स (RR) का सफर समाप्त हो चुका है। क्वालीफायर-2 मुकाबले में संजू सैमसन की कप्तानी वाली RR को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 36 रन से हार मिली।

    इस हार के साथ ही RR का साल 2008 के बाद दूसरा IPL खिताब जीतने का सपना एक बार फिर से टूट गया।

    इस बीच RR के मौजूदा संस्करण के सफर पर एक नजर डाल लेते हैं।

    लीग

    तीसरे स्थान पर रहते हुए RR ने प्लेऑफ में बनाई जगह 

    RR ने IPL 2022 के बाद प्लेऑफ में प्रवेश किया था। लीग स्टेज में RR ने अपने 8 मैच जीते थे और उन्हें 5 में हार का सामना करना पड़ा था।

    सैमसन के नेतृत्व में 17 अंको के साथ (+0.273) अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रहते हुए RR ने प्लेऑफ का टिकट हासिल किया था।

    इसके बाद एलिमिनेटर मुकाबले में RR का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से हुआ था। जहां उन्हें 4 विकेट से जीत मिली थी।

    सफर

    ऐसा रहा RR का सफर 

    दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ RR को 1-1 मैच में जीत और 1-1 में हार मिली। मुंबई इंडियंस (MI), लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और RCB के खिलाफ RR ने अपने दोनों मुकाबले जीते।

    गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ एकमात्र मुकाबले में उन्हें जीत और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ उन्हें हार मिली।

    SRH के खिलाफ वह दोनों मुकाबले हारे। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ वह 1 मैच जीते और 1 बारिश के कारण रद्द रहा।

    रन

    रियान पराग ने बनाए सबसे ज्यादा रन 

    RR के लिए रियान पराग ने IPL 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाए। उनके बल्ले से 16 मैच की 14 पारियों में 52.09 की औसत और 149.21 की स्ट्राइक रेट से 573 रन निकले।

    पराग ने 4 अर्धशतक जड़े और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84* रन रहा।

    कप्तान सैमसन ने 16 मैच में 48.27 की औसत और 153.46 की स्ट्राइक रेट से 531 रन बनाए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 86 रन रहा और उन्होंने 5 अर्धशतक जड़े।

    विकेट

    इन गेंदबाजों ने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट 

    आवेश खान ने RR के लिए सबसे ज्यादा विकेट झटके हैं। उन्होंने 16 मैच की 15 पारियों में 27.68 की औसत और 9.59 की इकॉनमी रेट से 19 विकेट झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/27 का रहा है।

    युजवेंद्र चहल ने RR के लिए 15 मैच की 15 पारियों में 30.33 की औसत और 9.41 की इकॉनमी रेट से 18 विकेट लिए हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/11 का रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2024
    क्रिकेट समाचार
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    रेंज रोवर मसारा स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए क्या है इसमें खास  जगुआर लैंड रोवर
    रूस: 2 रेलवे पुलों के टूटने से पटरी से उतरी ट्रेनें; 7 की मौत, 69 घायल रूस समाचार
    रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन, कुछ साल पहले गायिका ने किया था केस रिहाना
    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन

    राजस्थान रॉयल्स

    DC बनाम RR: जैक फ्रेजर-मैक्गर्क ने लगाया अपना चौथा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2024: DC ने RR को हराते हुए दर्ज की अपनी छठी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: CSK बनाम RR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL में CSK और RR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  IPL 2024

    IPL 2024

    IPL 2024, क्वालीफायर-1: भुवनेश्वर कुमार ने KKR के खिलाफ झटके हैं सर्वाधिक विकेट, जानिए आंकड़े सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL में SRH और KKR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024, क्वालीफायर-1: आंद्रे रसेल का SRH के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2024 में हर्षल पटेल ने चटकाए 24 विकेट, आंकड़ों में जानिए प्रदर्शन हर्षल पटेल

    क्रिकेट समाचार

    IPL: PBKS के लिए एक संस्करण में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज पंजाब किंग्स
    टी-20 विश्व कप 2024 के लिए इंग्लैंड की टीम, शेड्यूल और अन्य सभी अहम जानकारी  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2024, एलिमिनेटर: RR बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में RCB और RR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग

    टी-20 क्रिकेट

    MI बनाम LSG: नमन धीर ने जड़ा IPL करियर का पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े IPL 2024
    IPL 2024: RR बनाम KKR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में SRH और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  IPL 2024
    IPL में RR और KKR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  IPL 2024
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025