NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / PBKS बनाम MI: रोहित शर्मा ने IPL में पूरे किए अपने 6,500 रन, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    PBKS बनाम MI: रोहित शर्मा ने IPL में पूरे किए अपने 6,500 रन, जानिए उनके आंकड़े 
    रोहित शर्मा ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है (तस्वीर: एक्स/@mipaltan)

    PBKS बनाम MI: रोहित शर्मा ने IPL में पूरे किए अपने 6,500 रन, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 18, 2024
    08:55 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

    उन्होंने अपने 250वें IPL मैच में 6,500 रन पूरे कर लिए हैं। IPL में वह यह कारनामा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने हैं।

    अपनी 36 रन की पारी के दौरान रोहित MI के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए।

    ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    रन

    रोहित के आंकड़ों पर एक नजर 

    रोहित ने IPL में अब तक 250 मुकाबले खेले हैं। इसकी 245 पारियों में MI के पूर्व कप्तान ने 30.26 की औसत से 6,508 रन बनाए हैं।

    उनकी स्ट्राइक रेट 131.34 की रही है। वह 30 बार अपने IPL करियर में नाबाद रहे हैं। रोहित के बल्ले से 42 अर्धशतक और 2 शतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 109* रन रहा है।

    उनसे ज्यादा रन सिर्फ डेविड वार्नर (6,563), शिखर धवन (6,769) और विराट कोहली (7,624) ने बनाए हैं।

    छक्के

    MI के लिए सबसे ज्यादा छक्के 

    रोहित ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह MI के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने तीसरा छक्का लगाते ही यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।

    रोहित अब MI के लिए खेलते हुए 224 छक्के लगा चुके हैं। उन्होंने किरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने MI के लिए खेलते हुए 223 छक्के लगाए थे।

    हार्दिक पांड्या (104) और ईशान किशन (103) MI के लिए 100 से ज्यादा छक्के लगाने वाले अन्य बल्लेबाज हैं।

    रिकॉर्ड

    IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं रोहित 

    रोहित IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 250 मैच की 245 पारियों में 275 छक्के जड़े हैं।

    पहले स्थान पर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने IPL में 357 छक्के लगाए हैं। एबी डिविलियर्स 184 मैच में 251 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

    कोहली इस मामले में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 244 मैच की 236 पारियों में 248 छक्के लगाए हैं।

    पारी

    रोहित की पारी पर एक नजर 

    रोहित ने मैच में 25 गेंद का सामना किया और 36 रन बनाए। उनके बल्ले से 2 चौके और 3 छक्के निकले।

    उनकी स्ट्राइक रेट 144 की रही। रोहित 250 IPL मैच खेलने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने हैं।

    IPL में सबसे ज्यादा मुकाबले महेंद्र सिंह धोनी (256) ने खेले हैं। दिनेश कार्तिक 249 मैच के साथ तीसरे स्थान पर और कोहली 244 मैच के साथ चौथे स्थान पर हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    इंडियन प्रीमियर लीग
    मुंबई इंडियंस
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में कैसा रहा GT के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025
    पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री ISS पर करेंगे सूक्ष्मगुरुत्व प्रयोग, ISRO ने दी जानकारी  ISRO
    1 जून से इन फोन में बंद जाएगा व्हाट्सऐप, जानिए कौन-कौनसे हैं मॉडल  मेटा
    IPL 2025 में खूब चला साई सुदर्शन का बल्ला, आंकड़ों के साथ जानिए उनका प्रदर्शन  साई सुदर्शन

    रोहित शर्मा

    बाबर आजम टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरे सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े बाबर आजम
    रोहित शर्मा 150 टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े टी-20 क्रिकेट
    भारत बनाम अफगानिस्तान: रोहित शर्मा टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    तीसरा टी-20: भारत ने अफगानिस्तान को दिया 213 रन का लक्ष्य, रोहित शर्मा ने शतक जड़ा  भारतीय क्रिकेट टीम

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: श्रेयष अय्यर का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL: डेविड वार्नर के ऐसे रिकॉर्ड्स, जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे  डेविड वार्नर
    IPL में लक्ष्य का असफल पीछा करते हुए खेली गई सर्वोच्च पारियों पर एक नजर रोहित शर्मा
    RCB बनाम SRH: ट्रेविस हेड ने लगाया अपने IPL करियर का पहला शतक ट्रेविस हेड

    मुंबई इंडियंस

    रोमारियो शेफर्ड IPL इतिहास में 20वें ओवर में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: पृथ्वी शॉ ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने दर्ज की पहली जीत, DC को 29 रन से दी मात  दिल्ली कैपिटल्स
    MI बनाम DC: ट्रिस्टन स्टब्स ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  ट्रिस्टन स्टब्स

    क्रिकेट समाचार

    IPL इतिहास में ये 5 बल्लेबाज रहे हैं जसप्रीत बुमराह पर हावी, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में RCB और SRH का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL में इन गेंदबाजों ने किया है विराट कोहली को सबसे ज्यादा बार आउट  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: केएल राहुल ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 300 छक्के, जानिए उनके आंकड़े  केएल राहुल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025