Page Loader
पेरिस पैरालंपिक 2024: भारत ने कितने पदक किए अपने नाम, अंक तालिका में क्या है स्थिति?
शुक्रवार को भारत का प्रदर्शन कमाल का था (तस्वीर: एक्स/@realmanubhaker)

पेरिस पैरालंपिक 2024: भारत ने कितने पदक किए अपने नाम, अंक तालिका में क्या है स्थिति?

Aug 31, 2024
09:53 am

क्या है खबर?

पेरिस पैरालंपिक 2024 में शुक्रवार को भारत ने 4 पदक जीते। इसमें 1 स्वर्ण पदक 1 रजत और 2 कांस्य पदक थे। शुक्रवार को अवनि लेखारा के स्वर्ण और मोना अग्रवाल के कांस्य पदक जीतने के बाद भारतीय निशानेबाज मनीष नरवाल ने भी पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम कर लिया। प्रीति पाल ने ट्रैक एंड फिल्ड 100 मीटर स्पर्धा में भारत कांस्य पदक दिलाया। इस स्पर्धा में भारत का पहला पदक है।

अंक तालिका 

अंक तालिका में क्या है भारत की स्थिति?

भारत 4 पदक के साथ पेरिस पैरालंपिक की अंकतालिका में अभी 17वें स्थान पर है। चीन 25 पदक के साथ पहले स्थान पर कायम है। भारत के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। अवनि टोक्यो पैरालंपिक के बाद इस ओलंपिक में भी स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रहीं। वह 2 स्वर्ण जीतने वाली पहली पैरा निशानेबाज बनी। आज तक कोई अन्य भारतीय ऐसा नहीं कर पाया था। वह एक से ज्यादा पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी है।

प्रदर्शन

अवनि और मोना के प्रदर्शन पर एक नजर 

फाइनल मुकाबले में अवनि ने 249.7 का स्कोर बनाया और अपने ही पैरालंपिक रिकॉर्ड को तोड़ दिया। उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक में 249.6 का स्कोर बनाया था। इसी तरह मोना ने 228.7 का स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। दक्षिण कोरिया की युनरी ली ने 246.8 का स्कोर के साथ रजत पदक हासिल किया। एक समय मोना शीर्ष पर पहुंच गई थीं, लेकिन इसके बाद कोरियाई निशानेबाज ने वापसी करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।

खिलाड़ी

प्रीति और मनीष का कैसा रहा प्रदर्शन?

मनीष ने फाइनल में शानदार खेल का प्रदर्शन किया और 234.9 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इस तरह से उन्होंने रजत पदक पर कब्जा जमाया। इससे पहले उन्होंने क्वालीफाई राउंड में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 5वां स्थान हासिल करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। प्रीति ने 100 मीटर टी-35 स्पर्धा 14.21 सेकेंड में पूरी कर ली। पैरालंपिक के ट्रैक एंड फील्ड खेलों के इतिहास में भारत का यह पहला पदक है।