Page Loader
वनडे विश्व कप 2023: शाहीन अफरीदी भारत के लिए बन सकते हैं बड़ा खतरा, जानिए कारण  
शाहीन अफरीदी भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं (तस्वीर: एक्स/ @iShaheenAfridi)

वनडे विश्व कप 2023: शाहीन अफरीदी भारत के लिए बन सकते हैं बड़ा खतरा, जानिए कारण  

Oct 11, 2023
04:26 pm

क्या है खबर?

विश्व कप 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम ने पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। उसमें भारत ने महज 2 रन पर अपने शुरुआती 3 विकेट खो दिए थे। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों की स्विंग होती हुई गेंदें भारतीय बल्लेबाजों को समझ ही नहीं आ रही थी। ऐसे में 14 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले में भी यही खतरा देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं क्यों शाहीन अफरीदी भारत के लिए खतरा बन सकते हैं।

गेंदबाज

बाएं हाथ के गेंदबाजों से भारत के शीर्ष क्रम को होती है परेशानी 

भारतीय टीम के शीर्ष क्रम बल्लेबाज रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के सामने थोड़ा संघर्ष करते हुए नजर आते हैं। साल 2019 के वनडे विश्व कप में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ हार का यह सबसे बड़ा कारण था। एशिया कप 2023 में भी जब पाकिस्तान के खिलाफ पहला मुकाबला खेला गया। शाहीन के सामने भारतीय बल्लेबाज बेबस नजर आए थे। ऐसे में शुरुआती ओवरों में भारतीय बल्लेबाज शाहीन को संभलकर खेलना चाहेंगे।

वनडे

भारत के खिलाफ वनडे क्रिकेट में कैसा रहा है शाहीन का प्रदर्शन?

भारत के खिलाफ शाहीन ने पहला वनडे मुकाबला साल 2018 में खेला था। उन्होंने अब तक 3 वनडे मुकाबले खेले हैं और 31.20 की औसत से 5 विकेट झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/35 का रहा है जो इसी साल एशिया कप में आया था। शाहीन ने भारत के खिलाफ 6.00 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है। शाहीन जब भी भारत के खिलाफ खेलते हैं शुरुआती ओवरों में आगे गेंद डालकर स्विंग कराने की कोशिश करते हैं।

फॉर्म

शाहीन को वापस लय में लौटना होगा

अभी तक विश्व कप 2023 में शाहीन लय में नजर नहीं आए हैं। नीदरलैंड के खिलाफ उन्होंने 7 ओवर गेंदबाजी की थी और 5.28 की इकॉनमी से 37 रन दिए थे। उन्हें सिर्फ 1 विकेट ही मिला था। श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ शाहीन ने 9 ओवर गेंदबाजी की थी और 66 रन खर्च कर दिए थे। उन्हें सिर्फ 1 सफलता मिली थी। उनकी इकॉनमी रेट 7.33 की रही थी। मैच में उनकी गति भी काफी कम नजर आई थी।

करियर

कैसा रहा है शाहिन का वनडे करियर?

शाहीन ने वनडे क्रिकेट में अपना पहला मुकाबला 21 सितंबर, 2018 को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक पाकिस्तान टीम के लिए 46 वनडे मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 24.00 की उम्दा औसत के साथ 88 विकेट झटके हैं। उनकी इकॉनमी रेट 5.49 की रही है। शाहीन ने अपने वनडे करियर में 6 बार 4 विकेट हॉल और 2 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/35 का रहा है।

पोल

क्या शाहीन अफरीदी भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेंगे?