NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: धनंजय डी सिल्वा शतक से चूके, टेस्ट क्रिकेट में 3,000 रन पूरे किए
    खेलकूद

    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: धनंजय डी सिल्वा शतक से चूके, टेस्ट क्रिकेट में 3,000 रन पूरे किए

    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: धनंजय डी सिल्वा शतक से चूके, टेस्ट क्रिकेट में 3,000 रन पूरे किए
    लेखन मनोज शर्मा
    Mar 20, 2023, 10:28 am 0 मिनट में पढ़ें
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: धनंजय डी सिल्वा शतक से चूके, टेस्ट क्रिकेट में 3,000 रन पूरे किए
    धनंजय डी सिल्वा 3,000 टेस्ट रन बनाने वाले 15वें श्रीलंकन बल्लेबाज बन गए हैं (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    मध्यक्रम के बल्लेबाज धनंजय डी सिल्वा (98) ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन शानदार अर्धशतक जमा दिया। धनंजय दुर्भाग्यशाली रहे और केवल 2 रन से अपना 10वां टेस्ट शतक जमाने से चूक गए। इस पारी के दौरान ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 3,000 रनों का आंकड़ा छू लिया। आइए धनंजय की पारी और आंकड़ों के बारे में जानते हैं।

    ऐसी रही धनंजय की पारी और साझेदारी 

    इस पारी में धनंजय ने धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते हुए टीम को आगे बढ़ाते हुए आवश्यक रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 52.97 की स्ट्राइक रेट से करते हुए 185 गेंदों का सामना किया और 98 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 1 छक्का जमाया। उन्होंने छठे विकेट के लिए फर्नांडों के साथ अर्धशतकीय साझेदारी (76) निभाई। इससे पूर्व उन्होंने पांचवें विकेट के लिए दिनेश चांदीमल (62) के साथ 126 रनों की साझेदारी निभाई थी।

    धनंजय के टेस्ट में 3,000 रन पूरे 

    जैसा की पूर्व में बताया गया धनंजय के टेस्ट क्रिकेट में 3,000 रन भी पूरे हो गए हैं। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले श्रीलंका के 15वें बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 85वीं पारी में इस उपलब्धि को हासिल किया है। श्रीलंका के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगाकारा ने बनाए थे। उन्होंने 134 टेस्ट में 12,400 रन बनाए थे। उनके बाद इस सूची में महेला जयवर्धने (12,400), एंजेलो मैथ्यूज (7,118) का नाम है।

    न्यूजीलैंड के खिलाफ धनंजय का टेस्ट रिकॉर्ड 

    साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले धनंजय का यह न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवां टेस्ट मैच है। कीवी टीम के खिलाफ वह अब तक 10 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए 321 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका बलल्लेबाजी औसत 40.12 और स्ट्राइक रेट 60.11 का रहा है। वह ब्लैक कैप्स के खिलाफ अब तक 1 शतक और 1 अर्धशतक जमा चुके हैं।

    हार की ओर बढ़ रही है श्रीलंका 

    मैच में श्रीलंका की हार तय नजर आ रही है। श्रीलंका दूसरी पारी में फॉलोऑन खेलते हुए खबर लिखे जाने तक 8 विकेट खोकर 354 रन बना चुकी है। इससे पूर्व उसने पहली पारी में केवल 164 रन ही बनाए थे। जिसके चलते उसे फॉलोऑन खेलने पर मजबूर होना पड़ा था। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में केन विलियमसन (215) और हेनरी निकल्स (200) के दोहरे शतकों की बदौलत 580 रन बनाए थे।

    ऐसा रहा है धनंजय का टेस्ट करियर 

    31 साल के धनंजय ने अब तक 47 टेस्ट मैंचों में 37.58 की औसत के साथ 3,006 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनका उच्चतम स्कोर 173 रनों का है और 9 शतकों के अलावा वह 11 अर्धशतक जमा चुके हैं। श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए इस फॉर्मेट में 56.57 की स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करने वाले धनंजय ने अब तक 361 चौके और 22 छक्के भी जमाए हैं। उन्होंने 3.38 की इकॉनमी से 34 विकेट भी लिए हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    टेस्ट क्रिकेट
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    दूसरा टेस्ट: श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड की स्थिति मजबूत, तीसरे दिन बने ये रिकॉर्ड्स  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    टेस्ट डेब्यू से महरूम अर्शदीप के हाथ लगा बड़ा मौका, केंट के लिए खेलेंगे काउंटी क्रिकेट अर्शदीप सिंह
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: डेवोन कॉनवे का अर्धशतक, हासिल की ये उपलब्धियां न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: दूसरे टेस्ट मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    दिमुथ करुणारत्ने एशिया के बाहर सबसे अधिक 50+ स्कोर बनाने वाले श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाज बने दिमुथ करुणारत्ने
    दूसरा टेस्ट: श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड ने बनाए 580 रन, दूसरे दिन बने ये रिकॉर्ड्स   न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: हेनरी निकोल्स ने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाया न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: केन विलियमसन ने लगाया दोहरा शतक, 8,000 रन भी पूरे किए केन विलियमसन

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: वनडे और टी-20 सीरीज से बाहर हुए चमीरा, इन खिलाड़ियों को मिला मौका  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: खराब रोशनी के कारण 48 ओवर का हुआ खेल, कॉनवे ने जड़ा अर्धशतक श्रीलंका क्रिकेट टीम
    टॉम लैथम होंगे श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड के कप्तान, टीम घोषित श्रीलंका क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड ने पहले 1 रन से जीता था टेस्ट मैच, अब अंतिम गेंद पर मिली जीत टेस्ट क्रिकेट

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023