NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने जीता खिताब, जानिए कैसा रहा टीम का सफर 
    अगली खबर
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने जीता खिताब, जानिए कैसा रहा टीम का सफर 
    मुंबई इंडियंस बनी चैंपियन (तस्वीर: ट्विटर/@wplt20)

    WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने जीता खिताब, जानिए कैसा रहा टीम का सफर 

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 27, 2023
    12:03 am

    क्या है खबर?

    विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2023 के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 7 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया है।

    ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए मैच में जीत के लिए 132 रनों के लक्ष्य को मुंबई ने कप्तान हरमनप्रीत कौर (37) और नेट साइवर-ब्रंट (60*) की पारियों की मदद से आखिरी ओवर में हासिल कर लिया।

    मैज जिताऊ पारी के लिए ब्रंट को 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड दिया गया।

    लेखा-जोखा 

    ऐसा रहा रोचक मुकाबला 

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 131 रन बनाए। दिल्ली से कप्तान मेग लैनिंग (35) ने सबसे ज्यादा रन बनाए।

    जवाब में मुंबई की टीम ने 19.3 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।

    मुंबई से अनुभवी नेट साइवर-ब्रंट ने 55 गेंदों में नाबाद 60 रन की पारी खेलकर जीत दिलाई। उनके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 39 गेंदों में 37 रन बनाए।

    सफर 

    ऐसा रहा मुंबई का सफर 

    मुंबई ने टूर्नामेंट की धमाकेदार अंदाज में शुरुआत की थी और लगातार 5 मैच जीते थे। इसके बाद मुंबई के विजय रथ को यूपी वारियर्स ने रोक दिया था। डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए उस मैच में यूपी ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी।

    मुंबई को अपने अगले मैच में दिल्ली के खिलाफ 9 विकेट से हार मिली थी। अपने आठवें मैच में मुंबई ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 4 विकेट से हराया था।

    एलिमिनेटर 

    एलिमिनेटर में मुंबई ने यूपी को हराया 

    एलिमिनेटर मैच में मुंबई ने यूपी को 72 रन से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया था।

    डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए मैच में मुंबई ने पहले खेलते हुए नेट साइवर-ब्रंट के अर्धशतक (72*) की बदौलत 182/4 का स्कोर बनाया। जवाब में यूपी की टीम 17.4 ओवर में 110 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी।

    मुंबई से इसी वोंग ने हैट्रिक लगाते हुए जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

    सर्वाधिक रन 

    मुंबई से नेट साइवर-ब्रंट ने बनाए सर्वाधिक रन 

    मुंबई से नेट साइवर-ब्रंट ने सर्वाधिक रन बनाए हैं। उन्होंने 10 मैचों में 66.40 की उम्दा औसत और 140.08 की स्ट्राइक रेट से 332 रन बनाए। वह लीग में लैनिंग (345) के बाद दूसरी सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज रही।

    फाइनल में खेली अर्धशतकीय पारी के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड दिया गया।

    कप्तान हरमनप्रीत ने 40.14 की औसत से 281 रन बनाए। पारी की शुरुआत करने वाली हेले मैथ्यूज ने 30.11 की औसत से 271 रन बनाए।

    सर्वाधिक विकेट 

    हेले मैथ्यूज ने लिए सर्वाधिक विकेट 

    बल्ले से कमाल करने वाली मैथ्यूज ने गेंदबाजी में 12.62 की औसत और 5.94 की इकॉनमी रेट से 16 विकेट लिए और WPL 2023 में संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज रही। उन्हें 'पर्पल कैप' और 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' अवॉर्ड से नवाजा गया।

    साइका इशहाक ने 16.26 की औसत से 15 विकेट चटकाए। लेग ब्रेक गेंदबाज अमेलिया केर ने 14.06 की औसत से 15 विकेट अपने नाम किए। इस बीच उनका इकॉनमी रेट 6.45 रहा।

    हैट्रिक 

    हैट्रिक लेने वाली पहली और इकलौती गेंदबाज रही वोंग 

    दाएं हाथ की तेज गेंदबाज इसी वोंग ने यूपी वारियर्स के खिलाफ एलिमिनेटर में हैट्रिक लेने का कारनामा कर दिखाया था।

    उस मैच में वोंग ने पारी के 13वें ओवर में किरन नवगिरे, सिमरन शेख और सोफी एकलेस्टोन को लगातार गेंदों पर आउट करते हुए अपनी हैट्रिक पूरी की थी।

    उन्होंने इस सीजन में 14.00 की उम्दा औसत और 6.46 की किफायती इकॉनमी रेट से 15 विकेट अपने नाम किए।

    जानकारी

    मैथ्यूज ने किया सबसे किफायती स्पेल 

    फाइनल मैच में मैथ्यूज ने 4 ओवर में केवल 5 रन (इकॉनमी रेट- 1.20) देते हुए 3 विकेट हासिल किए। मैथ्यूज इकलौती गेंदबाज हैं, जिसने इस सीजन में पूरे 4 ओवर फेंकने के बावजूद 1.5 से भी कम की इकॉनमी से रन खर्च किए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई इंडियंस
    विमेंस प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    क्रिकेट के आंकड़े

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    मुंबई इंडियंस

    WPL: मुंबई इंडियंस ने दर्ज की लगातार चौथी जीत, यूपी को 8 विकेट से हराया विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL: गुजरात ने मुंबई के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन और अन्य बातें विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को दिया 163 रन का लक्ष्य, हरमनप्रीत का अर्धशतक विमेंस प्रीमियर लीग

    विमेंस प्रीमियर लीग

    WPL 2023: यूपी ने गुजरात को हराकर प्ले-ऑफ में बनाई जगह यूपी वारियर्स
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानें प्लेइंग इलेवन मुंबई इंडियंस
    WPL 2023: प्ले-ऑफ की रेस से बाहर हुई रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात जायंट्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    WPL 2023: RCB बनाम MI मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े मुंबई इंडियंस

    क्रिकेट समाचार

    बांग्लादेश बनाम आयरलैंड: हसन महमूद ने वनडे क्रिकेट में पहली बार झटके 5 विकेट बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    जिम्बाब्वे बनाम नीदरलैंड: वनडे में 5 विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे डच गेंदबाज बने शारिज अहमद जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश ने तीसरे वनडे में आयरलैंड को हराकर 2-0 से जीती सीरीज, बने ये रिकॉर्ड्स  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान: पहले टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    क्रिकेट के आंकड़े

    भारत ने पिछले एक दशक में घर में जीती हैं 15 टेस्ट सीरीज, जानिए आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: स्टीव स्मिथ का भारतीय जमीन पर कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  स्टीव स्मिथ
    टेस्ट में लगातार 7वीं जीत दर्ज करने पर होंगी इंग्लैंड क्रिकेट टीम की नजरें, जानिए आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    रविंद्र जडेजा भारतीय जमीन पर पूरे कर सकते हैं अपने 200 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  रविंद्र जडेजा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025