NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WPL फाइनल: हेली मैथ्यूज ने लिए 3 विकेट, फेंका टूर्नामेंट का सबसे किफायती स्पेल
    खेलकूद

    WPL फाइनल: हेली मैथ्यूज ने लिए 3 विकेट, फेंका टूर्नामेंट का सबसे किफायती स्पेल

    WPL फाइनल: हेली मैथ्यूज ने लिए 3 विकेट, फेंका टूर्नामेंट का सबसे किफायती स्पेल
    लेखन नीरज पाण्डेय
    Mar 26, 2023, 09:13 pm 1 मिनट में पढ़ें
    WPL फाइनल: हेली मैथ्यूज ने लिए 3 विकेट, फेंका टूर्नामेंट का सबसे किफायती स्पेल
    हेली मैथ्यूज ने गेंद से किया कमाल (फोटो: ट्विटर/@wplt20)

    मुंबई इंडियंस की ऑलराउंडर हेली मैथ्यूज ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अद्भुत गेंदबाजी की है। मैथ्यूज ने 4 ओवर में केवल 5 रन देते हुए 3 विकेट हासिल किए। मैथ्यूज ने जेस जोनासेन, मिन्नू मनी और तानिया भाटिया के विकेट हासिल किए। जोनासेन को उन्होंने अपनी ही गेंद पर अद्भुत कैच पकड़ते हुए आउट किया। भाटिया को उन्होंने क्लीन बोल्ड किया।

    मैथ्यूज ने की सबसे किफायती गेंदबाजी

    यह इस सीजन की सबसे किफायती गेंदबाजी स्पेल हो गई है। मैथ्यूज इकलौती गेंदबाज हैं, जिसने इस सीजन में पूरे 4 ओवर फेंकने के बावजूद 1.5 से भी कम की इकॉनमी से रन खर्च किए हैं। मैथ्यूज (1.25) के बाद दूसरी बेस्ट इकॉनमी उनकी साथी खिलाड़ी इसी वोंग की है। वोंग ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ 3 ओवर में 7 रन खर्च करते हुए 2 विकेट लिए थे। उनकी इकॉनमी 2.33 की रही थी।

    मैथ्यूज हैं लीग की बेस्ट ऑलराउंडर

    मैथ्यूज ने टूर्नामेंट में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया है। वह 10 मैचों में 12.62 की औसत के साथ 16 विकेट ले चुकी हैं। वह संयुक्त रूप से इस सीजन की सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। उनकी इकॉनमी 6 से कम की रही है। इसके अलावा वह बल्लेबाजी में 250 से अधिक रन भी बना चुकी हैं। मैथ्यूज ने अपने रन 125 से अधिक की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    विमेंस प्रीमियर लीग
    दिल्ली कैपिटल्स
    मुंबई इंडियंस

    विमेंस प्रीमियर लीग

    WPL फाइनल: दिल्ली ने मुंबई को दिया 132 रन का लक्ष्य, वोंग-मैथ्यूज ने झटके 3-3 विकेट दिल्ली कैपिटल्स
    WPL फाइनल: इसी वोंग ने दिल्ली के खिलाफ चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े दिल्ली कैपिटल्स
    WPL फाइनल: दिल्ली ने मुंबई के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन मुंबई इंडियंस
    नीरज चोपड़ा ने दिया स्कूली बच्चों को सरप्राइज, देखें बच्चों के साथ उनका वीडियो  नीरज चोपड़ा

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL 2023: क्या है दिल्ली कैपिटल्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  इंडियन प्रीमियर लीग
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स फाइनल मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वारियर्स एलिमिनेटर मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वारियर्स को हराकर फाइनल में किया प्रवेश विमेंस प्रीमियर लीग

    मुंबई इंडियंस

    WPL: रोहित और सूर्यकुमार ने मुंबई को फाइनल के लिए दिया संदेश, जानिए क्या कहा  विमेंस प्रीमियर लीग
    ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा WPL का फाइनल, जानिए स्टेडियम के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी  विमेंस प्रीमियर लीग
    IPL 2023: क्या है मुंबई इंडियंस की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  इंडियन प्रीमियर लीग
    WPL एलिमिनेटर: मुंबई ने यूपी को हराकर कटाया फाइनल का टिकट, दिल्ली से होगी भिडंत  यूपी वारियर्स

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023