Page Loader
IPL 2024: रिटेंशन के बाद ऐसी है MI की टीम, हार्दिक नहीं बने दल का हिस्सा 
मुंबई इंडियंस 5 बार IPL की चैंपियन रह चुकी है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: रिटेंशन के बाद ऐसी है MI की टीम, हार्दिक नहीं बने दल का हिस्सा 

Nov 26, 2023
05:51 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के लिए रिटेन्शन की आखिरी तारीख खत्म हो गई है। IPL इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (MI) ने अपने संयोजन के हिसाब से बड़े दांव लगाए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड भी टीम का हिस्सा बने हैं। MI ने जोफ्रा आर्चर, ट्रिस्टन स्टब्स, डुआन जॉनसन, झाय रिचर्डसन, रिले मेरेडिथ और क्रिस जॉर्डन को रिलीज कर दिया है। हार्दिक पांड्या की टीम से जुड़ने की खबर गलत साबित हुई है।

टीम

रिटेंशन के बाद ऐसा है मुंबई का पूरा दल 

रविवार रिटेंशन की समय सीमा समाप्त होने के बाद MI की पूरी टीम इस प्रकार है:- रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह, टिम डेविड, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, जेसन बेहरेनडोर्फ, पीयूष चावला, अर्जुन तेंदुलकर, रमनदीप सिंह, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, कुमार कार्तिकेय , ऋतिक शौकीन, आकाश मधवाल, अरशद खान, राघव गोयल, विष्णु विनोद और रोमारियो शेफर्ड। जोफ्रा आर्चर और कैमरून ग्रीन को भी MI ने रिलीज कर दिया है।

जीत

संयुक्त रूप से सर्वाधिक बार खिताब जीत चुकी है MI 

IPL इतिहास MI ने CSK के साथ सर्वाधिक 5 बार खिताब जीता है। MI ने रोहित की कप्तानी में साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब पर कब्जा जमाया था। इसके अलावा साल 2010 में टीम उपविजेता भी रही थी। MI ने लगातार 2 बार IPL का फाइनल जीता है और ऐसा करने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के बाद सिर्फ दूसरी टीम बनी है। पिछले सीजन टीम का प्रदर्शन औसत रहा था और वह चौथे स्थान पर थी।

नजर

शेफर्ड के IPL करियर पर एक नजर 

28 साल के शेफर्ड ने अपने IPL करियर में अब तक कुल 4 मैच ही खेले हैं। उन्होंने 32.67 की गेंदबाजी औसत और 10.89 की इकॉनमी रेट से अब तक 3 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 42 रन देकर 2 विकेट लेना रहा है। उन्होंने 4 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 19.33 की औसत और 138.10 की स्ट्राइक रेट से 58 रन बनाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 26 रन का रहा है।

चोट

चोट के कारण परेशान रहे आर्चर 

आर्चर मार्च, 2021 के बाद से लेकर जनवरी, 2023 तक क्रिकेट से दूर थे। वह कोहनी की चोट और पीठ में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे थे। इसी साल जनवरी में उन्होंने SA टी-20 क्रिकेट लीग से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की थी। IPL में वह 5 मैच खेले फिर चोटिल हो गए। उन्हें स्ट्रेस बैक फ्रैक्चर का सामना करना पड़ा और चोट के कारण ही MI ने उन्हें टीम से दूर किया है।