Page Loader
IPL 2025: नीलामी के बाद मुंबई इंडियंस की टीम, ये हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस शानदार टीम लग रही है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: नीलामी के बाद मुंबई इंडियंस की टीम, ये हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन

Nov 26, 2024
08:05 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की बड़ी नीलामी सोमवार को संपन्न हुई। 2 दिन तक चले इस नीलामी में IPL इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस (MI) ने अपने संयोजन के हिसाब से दांव लगाए और अपना दल पूरा किया। इस टीम ने अपने 5 खिलाड़ियों को पहले ही रिटेन कर लिया था। हार्दिक पांड्या एक बार फिर टीम के कप्तान होंगे। नीलामी के बाद MI की पूरी टीम और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पर नजर डालते हैं।

रिटेन

MI ने इन खिलाड़ियों को किया था रिटेन 

MI ने बुमराह को 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया थी। वहीं, हार्दिक और सूर्यकुमार को 16.35-16.35 करोड़ रुपये दिए। इनके अलावा रोहित को 16.30 करोड़ और तिलक को 8 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। IPL 2025 से पहले महेला जयवर्धने को MI ने अपना कोच नियुक्त किया था। उनकी कोचिंग में MI साल 2017, 2019 और 2020 में ट्रॉफी जीत चुकी है। MI ने नीलामी में 44.80 करोड़ रुपये खर्च किए और उनके 20 लाख रुपये बचे।

नीलामी

नीलामी के बाद ऐसी दिखती है MI 

बल्लेबाज- सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा और बेवॉन जैकब्स। विकेटकीपर- रियान रिकेल्टन, रॉबिन मिंज और कृष्णन श्रीजीत। ऑलराउंडर- हार्दिक पांड्या, नमन धीर, विल जैक्स, राज बावा, विग्नेश पुथुर और मिचेल सेंटनर । गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, कर्ण शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, अर्जुन तेंदुलकर, अश्विनी कुमार, लिजार्ड विलियम्स, सत्यनारायण राजू और रीस टॉपले। नीलामी में MI की टीम ने 23 खिलाड़ियों को खरीदा है। इसमें 15 भारतीय और 8 विदेशी खिलाड़ी हैं।

प्रदर्शन

पिछले सीजन कुछ खास नहीं कर पाई थी मुंबई 

पिछले सीजन में MI ने बेहद खराब प्रदर्शन किया था। IPL 2024 में MI सिर्फ 4 मैच ही जीत सकी थी और 10 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा था। अंक तालिका में MI सिर्फ 8 अंक के साथ आखिरी स्थान पर रही थी। IPL के इतिहास में MI ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ संयुक्त रूप से सर्वाधिक 5 खिताब जीते हैं। MI की टीम 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में विजेता बनी थी।

एकादश

इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है MI 

MI की टीम जैक्स, सेंटनर, गजनफर और बोल्ट के रूप में 4 विदेशी खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है। नमन को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। दीपक और बुमराह के रूप में भारतीय तेज गेंदबाज हो सकते हैं। MI की संभावित एकादश: रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।