NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: MI ने PBKS को हराकर दर्ज की पांचवी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    IPL 2023: MI ने PBKS को हराकर दर्ज की पांचवी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स 
    सूर्यकुमार और ईशान किशन ने की शतकीय साझेदारी (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: MI ने PBKS को हराकर दर्ज की पांचवी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स 

    लेखन अंकित पसबोला
    May 03, 2023
    11:11 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 46वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 विकेट से हराकर अपनी पांचवी जीत दर्ज की है।

    आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए मैच में PBKS ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए थे।

    जवाब में MI ने सूर्यकुमार यादव (66) और ईशान किशन (75) की पारियों की बदौलत 19वें ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

    मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा 

    ऐसा रहा रोचक मुकाबला 

    PBKS से लियाम लिविंगस्टोन ने 42 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाए। उनके अलावा जितेश शर्मा ने 49 रन की पारी खेली। इस जोड़ी ने 53 गेंदों में 119 रन की अटूट साझेदारी की और टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा दिया।

    जवाब में MI से रोहित शर्मा बिना खाता खोले ही आउट हो गए। इसके बाद किशन और सूर्यकुमार ने अर्धशतक लगाए और 116 रन की साझेदारी की। अंत में तिलक (26*) और टिम डेविड (19*) ने जीत दिला दी।

    लिविंगस्टोन 

    लिविंगस्टोन ने इस सीजन में लगाया पहला अर्धशतक 

    आक्रामक बल्लेबाज लिविंगस्टोन ने अच्छी रन गति से बल्लेबाजी की और 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके मौजूदा सीजन का पहला अर्धशतक है।

    उन्होंने पारी का 19वां ओवर फेंकने आए जोफ्रा आर्चर के ओवर में छक्कों की हैट्रिक लगा दी। लिविंगस्टोन ने 42 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाए।

    उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 4 छक्के लगाए। यह उनके IPL करियर का पांचवा अर्धशतक है।

    जितेश 

    जितेश ने बनाया अपना सर्वोच्च स्कोर 

    जब PBKS ने 95 के स्कोर पर शार्ट के रूप में अपना तीसरा विकेट खोया था, तब जितेश बल्लेबाजी के लिए आए थे।

    उन्होंने अपना शानदार फॉर्म जारी रखा और विपक्षी गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। उन्होंने अपने IPL करियर का सर्वोच्च स्कोर बनाया है।

    वह अर्धशतक बना सकते थे, लेकिन ओवर पूरे हो गए। उन्होंने 27 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

    चावला 

    मलिंगा से आगे निकले पीयूष 

    अनुभवी पीयूष चावला ने अपने 4 ओवरों में 29 रन देते हुए 2 सफलताएं हासिल की। उनके अब मौजूदा सीजन में कुल 15 विकेट हो गए हैं।

    IPL करियर में उनके अब 172 विकेट हो गए हैं। वह अमित मिश्रा के साथ संयुक्त रूप से तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

    उन्होंने विकेटों के मामले में लसिथ मलिंगा (170) और रविचंद्रन अश्विन (170) को पीछे छोड़ दिया है।

    किशन 

    ईशान किशन ने खेली अर्धशतकीय पारी 

    रोहित के रूप में शुरुआती झटका लग जाने के बाद ईशान ने कैमरून ग्रीन के साथ मिलकर 33 गेंद में 54 रन की साझेदारी निभाई और इसके बाद सूर्यकुमार यादव के साथ 55 गेंद में 116 रन जोड़े।

    उन्होंने सिर्फ 29 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। अपने अर्धशतक को पूरा करने के बाद तो वह और भी आक्रमक हो गए।

    उन्होंने अपनी 75 रन की पारी में 7 चौके और 4 छक्के लगाए।

    सूर्यकुमार 

    सूर्यकुमार ने सीजन में लगाया अपना तीसरा अर्धशतक 

    जब विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए MI ने 54 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट खोया था, तब सूर्यकुमार बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

    वह 31 गेंदों में 66 रन बनाकर पारी के 16वें ओवर के दौरान 170 के स्कोर पर आउट हुए।

    उन्होंने अपनी इस आक्रामक पारी में 8 चौके और 1 छक्का भी लगाया।

    जानकारी

    छठे स्थान पर पहुंची MI 

    इस जीत के साथ MI अब अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है। आज अपनी पांचवी हार झेलने वाली PBKS 7वें स्थान पर खिसक गई है। गुजरात टाइटंस (GT) 12 अंको के साथ शीर्ष पर बरकरार है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई इंडियंस
    पंजाब किंग्स
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2023: KKR के खिलाफ MI ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    अर्जुन तेंदुलकर ने किया IPL डेब्यू, लीग में खेलने वाली पहली पिता-पुत्र की जोड़ी बनी IPL 2023
    वेंकटेश अय्यर ने जमाया IPL करियर का पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े  वेंकटेश अय्यर
    IPL: KKR ने MI को दिया 186 रन का लक्ष्य, वेंकटेश ने खेली करियर सर्वश्रेष्ठ पारी कोलकाता नाइट राइडर्स

    पंजाब किंग्स

    IPL 2023: PBKS बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: PBKS बनाम RCB मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए आईएस बिंद्रा स्टेडियम के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RCB के खिलाफ PBKS ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    PBKS बनाम RCB: कोहली ने 100वीं बार बनाया 30+ का स्कोर, जमाया सीजन का चौथा अर्धशतक  विराट कोहली

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: LSG बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: CSK ने PBKS को दिया 201 का लक्ष्य, कॉनवे ने खेली शानदार पारी  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: MI के लिए बड़ी खुशखबरी, क्रिस जॉर्डन बने टीम का हिस्सा  मुंबई इंडियंस
    IPL 2023: MI के खिलाफ RR ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन मुंबई इंडियंस

    IPL 2023

    IPL 2023: PBKS ने CSK को आखिरी गेंद में हराया, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: तुषार देशपांडे ने PBKS के खिलाफ लिए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    MI बनाम RR: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा IPL करियर का पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े  यशस्वी जायसवाल
    RR ने MI को दिया 213 रन का लक्ष्य, यशस्वी जायसवाल ने खेली करियर बेस्ट पारी इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025