Page Loader
GT बनाम DC: मुकेश कुमार ने अपने IPL करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की, जानिए उनके आंकड़े 
मुकेश कुमार ने मैच में शानदार गेंदबाजी की (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

GT बनाम DC: मुकेश कुमार ने अपने IPL करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की, जानिए उनके आंकड़े 

Apr 17, 2024
09:47 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 32वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी की है। उनकी घातक गेंदबाजी के ही कारण GT की पूरी टीम सिर्फ 89 रन पर पवेलियन लौट गई। यह IPL 2024 का सबसे छोटा स्कोर है। साथ ही IPL के इतिहास में GT का भी यह सबसे छोटा स्कोर है। ऐसे में आइए मुकेश के आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।

गेंदबाजी

मुकेश ने IPL करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की 

मुकेश ने मैच में 2.3 ओवर गेंदबाजी की और 14 रन देकर 3 विकेट झटके। उनकी इकॉनमी रेट 5.60 की रही। उन्होंने रिद्धिमान साहा (2), राशिद खान (31) और नूर अहमद (1) को अपना शिकार बनाया। यह उनके IPL करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। मुकेश पहले ही ओवर से बेहद खतरनाक नजर आ रहे थे। उन्होंने अपनी स्विंग होती हुई गेंद और शॉर्ट पिच गेंद दोनों से बल्लेबाजों को काफी परेशान किया।

विकेट

इस सीजन झटके हैं 8 विकेट 

मुकेश ने IPL 2024 में अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होने 4 मुकाबले खेले हैं और 15.63 की औसत से 8 विकेट अपने नाम किए हैं। उनकी इकॉनमी रेट 9.26 की रही है। पिछले सीजन अपना डेब्यू करने वाले मुकेश का प्रदर्शन IPL 2023 में कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने 10 मुकाबले खेले थे और 46.57 की बेहद खराब औसत से 7 विकेट लेने में सफल रहे थे। उनकी इकॉनमी 10.52 की रही थी।

करियर

कैसा रहा है मुकेश का IPL करियर?

मुकेश ने IPL में अब तक 14 मुकाबले खेले हैं और 30.07 की औसत और 10.13 की इकॉनमी रेट से 15 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/14 का रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए मुकेश 14 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का हिस्सा रहे हैं। इसकी 14 पारियों में 34.33 की औसत से 12 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/32 का रहा है। उन्होंने 9.39 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है।

गेंदबाजी

ऐसी रही DC की गेंदबाजी 

DC के सभी गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की। खलील अहमद ने 4 ओवर में 1 मेडन ओवर के साथ 18 रन खर्च किए और 1 सफलता हासिल की। इशांत शर्मा ने 2 ओवर गेंदबाजी की और 8 रन देकर 2 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। कुलदीप यादव ने 4 ओवर में सिर्फ 16 रन दिए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 1 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट झटके। अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 17 रन देकर 1 विकेट लिया।