NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / धोनी इस दिन खेल सकते हैं अपना अंतिम IPL मैच, CSK के अधिकारी ने किया खुलासा 
    अगली खबर
    धोनी इस दिन खेल सकते हैं अपना अंतिम IPL मैच, CSK के अधिकारी ने किया खुलासा 
    महेंद्र सिंह धोनी 2023 में आखिरी IPL खेलेंगे (फोटो: ट्विटर/@ChennaiIPL)

    धोनी इस दिन खेल सकते हैं अपना अंतिम IPL मैच, CSK के अधिकारी ने किया खुलासा 

    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 20, 2023
    05:21 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की कप्तानी करते नजर आएंगे। इस सीजन का शेड्यूल सामने आ चुका है।

    अब एक रिपोर्ट के अनुसार अगर CSK इस सीजन प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाती है तो धोनी अपना आखिरी IPL मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 14 मई को खेलेंगे।

    बता दें, CSK अपने अभियान की शुरुआत गत चैंपियन गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ करेगी।

    धोनी

    धोनी चेपॉक स्टेडियम में खेलना चाहते हैं आखिरी मैच

    अगर टीम प्ले-ऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं करेगी तो 14 मई को चेपॉक स्टेडियम धोनी के फेयरवेल मैच की मेजबानी करेगा।

    इस दिन CSK का सामना KKR से होगा। हालांकि, यह CSK का आखिरी लीग मुकाबला नहीं होगा। टीम को अंतिम लीग मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) से 20 मई को खेलना है।

    धोनी चेपॉक स्टेडियम में फेयरवेल मैच खेलना चाहते हैं। उन्होंने 2021 में यह बात कही भी थी कि वे चाहते हैं कि चेन्नई में अपना आखिरी टी-20 खेलें।

    बयान

    चेन्नई सुपर किंग्स ने क्या कहा?

    CSK के एक अधिकारी ने इनसाइड स्पोर्ट्स से कहा, "हां एक खिलाड़ी के तौर पर यह धोनी का आखिरी सीजन होगा। अब तक हम यही जानते हैं, लेकिन यह उनका फैसला है। उन्होंने आधिकारिक तौर पर हमें अभी नहीं बताया है कि वह कब संन्यास लेंगे। CSK के सभी प्रशंसकों के लिए यह एक विशेष अवसर है क्योंकि IPL की चेन्नई में वापसी हो रही है। अगर धोनी अपना आखिरी सीजन खेलते हैं तो यह एक दुखद क्षण होगा।"

    कप्तान

    क्या धोनी के बाद स्टोक्स बन सकते हैं टीम के कप्तान?

    धोनी ने साल 2008 के पहले सीजन से चेन्नई का नेतृत्व किया है। वह सिर्फ 2 साल के निलंबन के दौरान टीम का हिस्सा नहीं थे।

    पिछले सीजन धोनी ने रविंद्र जडेजा को कप्तानी की बागडोर सौंपी थी। हालांकि, 8 मैचों के बाद फिर से धोनी टीम के कप्तान बन गए थे।

    CSK को धोनी चार खिताब दिला चुके हैं। बेन स्टोक्स टीम का हिस्सा हैं, ऐसे में उन्हें धोनी के बाद कप्तान बनाया जा सकता है।

    चेन्नई सुपर किंग्स

    चेन्नई सुपर किंग्स ने कप्तानी को लेकर क्या कहा?

    इनसाइड स्पोर्ट्स से BCCI के अधिकारी ने कहा था, "हम स्टोक्स को पाकर बहुत खुश हैं। वह मैच विनर के साथ एक बेहतरीन लीडर भी हैं। यह धोनी का फैसला है कि वह अपना उत्तराधिकारी किसे बनाएंगे। IPL में विदेशी खिलाड़ियों की कप्तानी के साथ हमेशा टीम बनाने की समस्या रहती है। साथ ही स्टोक्स ऑलराउंडर भी हैं। अगर अगले साल वह किसी कारण भारत नहीं आए तो दिक्कत होगी। ऐसे में ऋतुराज गायकवाड़ का भी दावा मजबूत है।"

    आंकड़े

    ऐसे हैं धोनी के IPL में आंकड़े 

    धोनी ने IPL में 234 मैच खेले हैं और 39.20 की औसत से 4,978 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 135.20 का रहा है। उन्होंने इस दौरान 24 अर्धशतक लगाए हैं।

    IPL में वह 346 चौके और 229 छक्के लगा चुके हैं। उन्होंने 135 कैच और 39 स्टंप भी किए हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84 रन रहा है। पिछले साल उन्होंने 14 मैच में 33.14 की औसत से 232 रन बनाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महेंद्र सिंह धोनी
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    टी-20 क्रिकेट
    इंडियन प्रीमियर लीग

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025
    नॉर्वे शतरंज 2025: डी गुकेश ने मैग्नस कार्लसन अपने करियर में पहली बार दी मात शतरंज
    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग

    महेंद्र सिंह धोनी

    IPL: बैंगलोर के खिलाफ कैसा रहा है एमएस धोनी का प्रदर्शन? रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    क्या क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद बॉलीवुड में कदम रखेंगे धोनी? जानिए क्या कहा क्रिकेट समाचार
    टी-20 विश्व कप: मेंटोर का रोल निभाने के लिए कोई पैसे नहीं लेंगे धोनी- जय शाह BCCI
    CSK ऑफिशियल का बड़ा बयान, सबसे पहले रिटेन किए जायेंगे एमएस धोनी इंडियन प्रीमियर लीग

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    RCB बनाम CSK: जानें मुकाबले का ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कैसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    RCB बनाम CSK: टॉस जीतकर चेन्नई की पहले गेंदबाजी, मोईन अली की हुई वापसी इंडियन प्रीमियर लीग
    RCB बनाम CSK: चेन्नई को मिली सीजन की सातवीं हार, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग

    टी-20 क्रिकेट

    WPL नीलामी: अंडर-19 महिला विश्व कप की इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है बड़ी बोली विमेंस प्रीमियर लीग
    महिला टी-20 विश्व कप: भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  महिला टी-20 विश्व कप
    महिला टी-20 विश्व कप: पाकिस्तान ने भारत को दिया 150 रन का लक्ष्य, मारूफ का अर्धशतक  महिला टी-20 विश्व कप
    SA20: सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने प्रिटोरिया कैपिटल्स को हराकर जीता पहला खिताब, ये बने रिकॉर्ड्स  SA20

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL की 5 फ्रेंचाइजी महिला IPL के लिए खरीद सकती हैं टीमें- रिपोर्ट भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    भारत बनाम श्रीलंका: राहुल त्रिपाठी ने किया अंतरराष्ट्रीय डेब्यू, ऐसा रहा है टी-20 करियर राहुल त्रिपाठी
    IPL 2023 के साथ-साथ वनडे विश्व कप भी मिस कर सकते हैं चोटिल ऋषभ पंत- रिपोर्ट ऋषभ पंत
    फरवरी में होगी WIPL के लिए नीलामी, रजिस्ट्रेशन के लिए 26 जनवरी है आखिरी तारीख- रिपोर्ट महिला क्रिकेट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025