Page Loader
धोनी को किया गया था 2020 में फिटनेस के लिए ट्रोल, अब दिखाई अपनी बेहतरीन बॉडी
धोनी के बाइसेप्स देखकर फैंस हुए हैरान (फोटो: ट्विटर/@mufaddal_vohra)

धोनी को किया गया था 2020 में फिटनेस के लिए ट्रोल, अब दिखाई अपनी बेहतरीन बॉडी

Mar 16, 2023
12:38 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तैयारियों में जुटे चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में फैंस धोनी के गठीले शरीर को देखकर उनके फिटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, 2020 में धोनी को उनके फिटनेस के लिए ट्रोल किया गया था। IPL के उस सीजन से पहले धोनी बढ़ी हुई सफेद दाढ़ी में दिखे थे और लोगों ने उनका मजाक उड़ाया था।

फिटनेस

2020 में मैदान पर हांफते दिखे थे धोनी

IPL 2020 में धोनी मैदान पर भी कई बार रन दौड़ते समय हांफते नजर आए थे। उस सीजन में उन्होंने 14 पारियों में केवल 200 रन बनाए थे। इसके अगले सीजन में उनका प्रदर्शन और भी खराब रहा और वह 16 पारियों में केवल 114 रन बना सके थे। हालांकि, इस बार धोनी जिस तरह से अभ्यास कर रहे हैं और उन्होंने फिटनेस पर जितना काम किया है उसके हिसाब से उनके धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीदें रहने वाली हैं।

ट्विटर पोस्ट

धोनी के 2020 और वर्तमान लुक की फोटो