Page Loader
कोहली भारत के लिए एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक बार 1000+ विजयी रन बनाने वाले बल्लेबाज
विराट कोहली ने इस साल वनडे में 1,377 रन बनाए हैं (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

कोहली भारत के लिए एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक बार 1000+ विजयी रन बनाने वाले बल्लेबाज

Dec 10, 2023
08:14 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। वनडे विश्व कप 2023 में उन्होंने 11 मुकाबलों में 765 रन बनाए थे। कोहली ने इस साल टेस्ट में 260 और वनडे में 1,377 रन बनाए हैं। इस साल जीते हुए टेस्ट मुकाबलों में विराट ने 76 रन और वनडे में 1,178 रन बनाए हैं। वह भारतीय टीम की ओर से एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक (7) बार 1,000+ विजयी रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

प्रदर्शन

सूची में दूसरे नंबर पर हैं रोहित शर्मा

भारतीय टीम की ओर से एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक बार 1,000 से ज्यादा विजयी रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से रोहित शर्मा (6) और सचिन तेंदुलकर (6) हैं। सूची में तीसरे पर सौरव गांगुली (4) और राहुल द्रविड़ (4), चौथे पर वीरेंद्र सहवाग (3) और शिखर धवन (3), 5वें पर गौतम गंभीर (2) और महेंद्र सिंह धोनी (2) हैं। साथ ही श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल ने 1-1 बार ऐसा किया है।

आंकड़े

रोहित ने भी बनाया यह रिकॉर्ड

रोहित ने 4 कैलेंडर वर्ष (2013, 2017, 2019, 2023) में जीते हुए वनडे में 1,000 से ज्यादा रन बनाए हैं। सूची में दूसरे पर संयुक्त रूप से कोहली (2017, 2019, 2023), सौरव गांगुली (1998, 1999, 2000) और रिकी पोंटिंग (2003, 2005, 2007) हैं। रोहित का इस साल वनडे में शानदार प्रदर्शन रहा। उन्होंने इस साल वनडे में 1,255 रन और जीते हुए वनडे में 884 रन बनाए हैं। विश्व कप में रोहित ने 11 मुकाबलों में 597 रन बनाए थे।