Loading...
टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले भारतीय कप्तान
श्रेयस अय्यर भी इस सूची में चले आए हैं (फाइल तस्वीर)

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले भारतीय कप्तान

Oct 15, 2026
09:48 am

क्या है खबर?

टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम ने कई कप्तानों के नेतृत्व में मैदान पर उतरकर जीत हासिल की है। हालांकि, इस छोटे प्रारूप में कुछ कप्तानों को हार का सामना भी अधिक करना पड़ा है। कप्तानी के दौरान टीम का प्रदर्शन कई परिस्थितियों पर निर्भर करता है, जिसमें खिलाड़ियों का फॉर्म, विरोधी टीम की चुनौती और मैच का दबाव शामिल है। ऐसे में आइए जानते हैं इस प्रारूप में सबसे ज्यादा हार झेलने वाले भारतीय कप्तान कौन हैं?

#1

महेंद्र सिंह धोनी (28 हार)

इस सूची में पहले स्थान पर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं।

उन्होंने साल 2007 में पहली बार टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय टीम की कप्तानी की थी। वह आखिरी बार 2016 में इस प्रारूप में कप्तान के तौर पर नजर आए थे।

धोनी ने कुल 72 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत की कप्तानी की। इस दौरान टीम को 28 मैचों में हार मिली, जबकि 41 मुकाबलों में जीत हासिल हुई।

उनकी जीत का प्रतिशत 56.94 रहा।

#2

विराट कोहली (16 हार)

टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके विराट कोहली इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

उन्होंने साल 2017 में पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी की थी। वह आखिरी बार 2021 टी-20 विश्व कप में कप्तान के तौर पर नजर आए थे।

कोहली ने भारत के लिए 50 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी की। इस दौरान टीम को 16 मैचों में हार मिली, जबकि 30 मुकाबलों में जीत हासिल हुई।

उनकी कप्तानी में भारत का जीत प्रतिशत 60 का रहा।

ADVERTISEMENT

#3

रोहित शर्मा (12 हार)

रोहित शर्मा इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 2017 में पहली बार टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय टीम की कप्तानी की थी।

वह आखिरी बार 2024 में इस प्रारूप में कप्तान के तौर पर नजर आए थे।

रोहित ने कुल 62 मैचों में भारत की कप्तानी की। इस दौरान टीम को 12 मैचों में हार मिली, जबकि 49 मुकाबलों में जीत हासिल हुई। एक मैच टाई रहा था।

उनकी कप्तानी में भारत का जीत प्रतिशत 79.03 का रहा।

ADVERTISEMENT

#4

सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर (8-8 हार) 

सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। सूर्यकुमार ने 2023 से 2026 तक 52 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारतीय टीम की कप्तानी की।

उनकी अगुआई में भारत ने 40 मैच जीते, जबकि 8 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा। 2 मैच टाई रहे।उनका जीत प्रतिशत 76.92 का रहा।

वहीं, अय्यर ने महज 20 मुकाबलों में कप्तानी करते हुए 8 मैच गंवाए। उनकी अगुआई में भारत को 11 मैचों में जीत मिली।

ADVERTISEMENT