Page Loader
IPL इतिहास के 5 सर्वश्रेष्ठ कप्तानों के आंकड़ों पर एक नजर
महेंद्र सिंह धोनी IPL इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL इतिहास के 5 सर्वश्रेष्ठ कप्तानों के आंकड़ों पर एक नजर

Mar 05, 2024
02:03 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। इस लीग को सबसे ज्यादा 5-5 बार चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) ने अपने नाम किया है। लीग के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों की बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा का नाम सबसे ऊपर आता है। हालांकि, इस सीजन रोहित कप्तानी करते हुए नजर नहीं आएंगे। ऐसे में आइए IPL के 5 सर्वश्रेष्ठ कप्तानों पर एक नजर डालते हैं।

#1

महेंद्र सिंह धोनी 

धोनी ने CSK के लिए सबसे पहली बार साल 2008 में कप्तानी की थी। वह इस लीग के सबसे सफल कप्तानों में पहले स्थान पर आते हैं। उन्होंने 226 मैच में अपनी फ्रेंचाइजी के लिए कप्तानी की है। इस दौरान टीम को 133 मुकाबलों में जीत मिली है। 91 मैच में CSK को हार का सामना करना पड़ा है। धोनी की कप्तानी में टीम का जीत प्रतिशत 58.84 का रहा है। 2 मुकाबलों में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है।

#2

रोहित शर्मा 

रोहित IPL इतिहास के दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने MI के लिए पहली बार साल 2013 में कप्तानी की थी। आखिरी बार वह पिछले सीजन कप्तानी करते हुए नजर आए थे। कप्तान के तौर पर यह खिलाड़ी 158 बार मैदान पर उतरा है। इस दौरान टीम को 87 मैच में जीत मिली है। 67 मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 4 मैच टाई रहे हैं। उनकी जीत का प्रतिशत 55.06 का रहा है।

#3

विराट कोहली 

विराट कोहली ने पहली बार साल 2011 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए कप्तानी की थी। हालांकि, वह कभी भी अपनी कप्तानी में टीम को चैंपियन नहीं बना पाए। सबसे सफल कप्तानों की सूची में वह तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 143 मैच में कप्तानी की है। इस दौरान 66 मैच में टीम को जीत और 70 मैच में हार मिली है। 4 मैच में कोई नतीजा नहीं निकला है। उनकी जीत का प्रतिशत 48.95 रहा है।

#4

गौतम गंभीर

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर सबसे सफल कप्तानों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। वह अभी इस फ्रेंचाइजी के मेंटर भी हैं। उन्होंने पहली बार साल 2009 में कप्तानी की थी और आखिरी बार साल 2018 में वह कप्तान के तौर पर नजर आए थे। उनकी कप्तानी में 129 मैच के दौरान 71 मैच में जीत मिली है और 57 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। उनका जीत प्रतिशत 44.18 का रहा है।

#5

डेविड वार्नर 

डेविड वार्नर IPL के सबसे सफल कप्तानों में 5वें स्थान पर आते हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को एक बार चैंपियन भी बनाया है। 83 मैच में उनकी कप्तानी के दौरान फ्रेंचाइजी को 40 मैच में जीत मिली है और 41 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। 2 मैच टाई रहे हैं। वह SRH के अलावा दिल्ली कैपिटल्स (DC) की कप्तानी भी कर चुके हैं। उनका जीत प्रतिशत 49.39 का रहा है।