Page Loader
विराट कोहली के श्रीलंका के खिलाफ 4,000 रन पूरे, ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने
शतक से चूके विराट कोहली (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

विराट कोहली के श्रीलंका के खिलाफ 4,000 रन पूरे, ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

Nov 02, 2023
05:41 pm

क्या है खबर?

वनडे विश्व कप 2023 के 33वें मुकाबले में गुरुवार को भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली अपने 49वें शतक से चूक गए। श्रीलंक क्रिकेट टीम के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उन्होंने 93.62 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 94 गेंदों पर 88 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 11 शानदार चौके लगाए। इसके साथ ही विराट के श्रीलंका के खिलाफ सभी प्रारूपों में 4,000 रन पूरे हो गए हैं। वह ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।

आंकड़े

सचिन ने बनाए सर्वाधिक रन

श्रीलंका के खिलाफ सभी प्रारूपों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 5,108 रन बनाए थे। इस सूची में दूसरे पर विराट (4,018) और तीसरे पर इंजमाम उल हक (3,824) हैं। सचिन ने श्रीलंका के खिलाफ 25 टेस्ट में 1,995 और 84 वनडे में 3,113 रन बनाए थे। विराट ने श्रीलंका के खिलाफ 11 टेस्ट में 1,085, 53 वनडे में 2,594 और 8 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 339 रन बनाए हैं।

रिकॉर्ड

विराट ने बनाया यह रिकॉर्ड

मुकाबले में विराट ने अर्धशतक लगाया। इसके साथ ही उन्होंने कुमार संगाकारा के एक रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। वह वनडे में संयुक्त रूप से दूसरे सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। सूची में शीष पर सचिन हैं, जिन्होंने वनडे में 145 बार 50+ स्कोर बनाया। विराट और संगाकारा ने 118-118 बार यह कारनामा किया है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग ने वनडे में 112 बार 50+ स्कोर बनाया।