NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / वनडे क्रिकेट: साल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष-5 भारतीय बल्लेबाज 
    अगली खबर
    वनडे क्रिकेट: साल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष-5 भारतीय बल्लेबाज 
    विराट कोहली का बल्ला इस साल जमकर चला है (तस्वीर: एक्स/ @ICC)

    वनडे क्रिकेट: साल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष-5 भारतीय बल्लेबाज 

    लेखन आदर्श कुमार
    Dec 22, 2023
    03:51 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वनडे क्रिकेट में साल 2023 अच्छा रहा है। टीम एशिया कप का खिताब अपने नाम करने में सफल रही और वनडे विश्व कप के फाइनल तक पहुंची।

    हालांकि, वह फाइनल में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ हार गए। इस साल टीम के अच्छे प्रदर्शन में बल्लेबाजों की भूमिका शानदार रही है। जब-जब टीम को जरूरत पड़ी है उन्होंने खूब रन बनाए हैं।

    ऐसे में आइए इस साल के शीर्ष-5 भारतीय बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं।

    #1

    शुभमन गिल 

    भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल वनडे क्रिकेट में इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं।

    उन्होंने 29 मैच की 29 पारियों में 63.36 की शानदार औसत के साथ 1,584 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 105.45 की रही है।

    शुभमन ने साल 2023 में 9 अर्धशतक और 5 शतक लगाए हैं। वह 4 बार नाबाद भी रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 208 रन रहा है।

    #2

    विराट कोहली 

    भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में इस साल दूसरे स्थान पर हैं।

    उन्होंने 27 वनडे की 24 पारियों में 5 बार नाबाद रहते हुए 1,377 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 72.47 की रही है।

    उन्होंने इस साल 6 शतक और 8 अर्धशतक लगाए हैं। उनका साल 2023 में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 166 रन रहा है। वह 5 बार नाबाद भी रहे हैं।

    #3

    रोहित शर्मा

    भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला भी इस साल जमकर गरजा है।

    वह सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। साल 2023 में इस खिलाड़ी ने 27 मुकाबले खेले हैं और इसकी 26 पारियों में 52.29 की औसत से 1,255 रन बनाए हैं।

    उन्होंने इस साल 2 शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 131 रन रहा है और उन्होंने इस साल 117.07 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।

    #4

    केएल राहुल

    भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल जिन्होंने अपनी कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज जीती।

    साल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे भारतीय बल्लेबाज हैं।

    उन्होंने 27 वनडे मुकाबले खेले हैं और इसकी 24 पारियों में 66.25 की औसत से 1,060 रन बनाए हैं।

    उन्होंने इस साल 2 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 111 रन रहा है। वह 8 बार इस साल नाबाद भी रहे हैं।

    #5

    श्रेयस अय्यर 

    चोटिल होने के कारण भारतीय टीम के मध्यक्रम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को ज्यादा वनडे खेलने का मौका नहीं मिला।

    हालांकि, जब-जब वह भारतीय टीम की जर्सी में उतरे उनके बल्ले ने कमाल किया।

    मुंबई के इस खिलाड़ी ने इस साल 20 वनडे में 52.87 की उम्दा औसत के साथ 846 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 3 शतक और 4 अर्धशतक निकले हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर इस साल 128 रन रहा है और वह 3 बार नाबाद भी रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट
    विराट कोहली
    रोहित शर्मा

    ताज़ा खबरें

    रोहित शेट्टी एक्शन के बाद हॉरर से मचाएंगे धमाल, पहली बार नुसरत भरूचा पर लगाएंगे दांव रोहित शेट्टी
    कोरोना वायरस के मामले 3,700 पार, फ्लू और कोविड के लक्षणों में कैसे पहचानें अंतर? कोरोना वायरस
    विनफास्ट आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकार से कर रही बातचीत, जानिए क्या है योजना विनफास्ट
    भारत में साल 2026 तक होगी 10 लाख AI पेशेवरों की आवश्यकता, रिपोर्ट में दावा  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    भारतीय क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: अर्शदीप सिंह ने किया वनडे क्रिकेट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन, जानिए आंकड़े अर्शदीप सिंह
    पहला वनडे: दक्षिण अफ्रीका की पारी 116 रन पर सिमटी, अर्शदीप और आवेश की घातक गेंदबाजी दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: आवेश खान ने की अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, जानिए आंकड़े दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेलेंगे ईशान किशन, जानिए क्या है कारण ईशान किशन

    वनडे क्रिकेट

    पहला वनडे: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: श्रेयष अय्यर ने जड़ा 18वां वनडे अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: साई सुदर्शन ने डेब्यू वनडे में जड़ा अर्धशतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड: जॉयलॉर्ड गम्बी ने जमाया वनडे करियर का दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम

    विराट कोहली

    विश्व कप 2023: विराट कोहली ने 20 घंटे की बल्लेबाजी, बना दिया यह विश्व रिकॉर्ड वनडे विश्व कप 2023
    विराट कोहली सर्वाधिक 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' खिताब जीतने वाले क्रिकेटर बने, सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा वनडे विश्व कप 2023
    ब्रेट ली ने की विराट कोहली की तारीफ, बताया वनडे का अब तक का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज ब्रेट ली
    शुभमन गिल ने इस साल सभी प्रारूपों में बनाए हैं सर्वाधिक रन, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023

    रोहित शर्मा

    रोहित शर्मा विश्व कप में बतौर कप्तान नहीं हारे एक भी मुकाबला, जानिए पूरे आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    रोहित शर्मा हैं एक विश्व कप संस्करण में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले बल्लेबाज, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    रोहित शर्मा ने विश्व कप में 120+ की स्ट्राइक रेट से बनाए सर्वाधिक रन, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: फाइनल से पहले बोले रोहित शर्मा- यह मेरे लिए बहुत बड़ा क्षण वनडे विश्व कप 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025