NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL इतिहास में इन 5 बल्लेबाजों ने लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक, जानिए आंकड़े
    अगली खबर
    IPL इतिहास में इन 5 बल्लेबाजों ने लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक, जानिए आंकड़े
    विराट कोहली IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL इतिहास में इन 5 बल्लेबाजों ने लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक, जानिए आंकड़े

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 02, 2024
    03:22 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का खुमार 22 मार्च से भारतीय फैंस पर चढ़ने वाला है। इस सीजन कई स्टार बल्लेबाज खेलते हुए नजर आएंगे।

    ऐसे में हर सीजन की तरह इस बार भी बड़े-बड़े शॉट्स लगने की उम्मीद है।

    पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाना है।

    ऐसे में आइए IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों पर एक नजर डाल लेते हैं।

    #1

    विराट कोहली 

    RCB के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं।

    उन्होंने अब तक 237 मैच खेले हैं और इसकी 229 पारियों में 7 शतक लगा चुके हैं। उनकी औसत 37.24 की रही है।

    इस खिलाड़ी ने 130.02 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113 रन रहा है।

    वह 34 बार इस लीग में नाबाद भी रहे हैं। पिछले सीजन इस खिलाड़ी ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा था।

    #2

    क्रिस गेल 

    वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल IPL इतिहास में शतक बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। उनके बल्ले से 6 शतक निकले हैं।

    गेल ने साल 2009 से 2021 तक 142 मैच खेले थे और उनकी 141 पारियों में वह 16 बार नाबाद रहते हुए 4,965 रन बना चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 175* रन रहा है।

    यह IPL के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी है। उनके बल्ले से 31 अर्धशतक भी निकले हैं।

    #3

    जोस बटलर 

    जोस बटलर ने अपना पहला IPL मैच साल 2016 में खेला था। वह अब तक 96 मैच खेल चुके हैं और 37.91 की औसत से 3,223 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 5 शतक निकले हैं और सबसे ज्यादा शतक बनाने के मामले में यह खिलाड़ी तीसरे स्थान पर है।

    बटलर 19 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 124 रन रहा है। उनकी स्ट्राइक रेट 148.32 की रही है।

    #4

    3 बल्लेबाजों ने लगाए हैं 4 शतक 

    केएल राहुल, शेन वॉटसन और डेविड वार्नर ने IPL में 4-4 शतक लगाए हैं। ये खिलाड़ी सबसे ज्यादा शतक बनाने के मामले में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं।

    राहुल ने 118 मैच में 134.42 की स्ट्राइक रेट से 4,163 रन बनाए हैं। वॉटसन के बल्ले से 145 मैच की 141 पारियों में 3,874 रन निकले हैं। वार्नर ने 176 मैच की 176 पारियों में 6,397 रन बनाए हैं।

    वॉटसन अब क्रिकेट से संंन्यास ले चुके हैं।

    #5

    3 बल्लेबाजों के बल्ले से निकले हैं 3 शतक 

    शुभमन गिल, संजू सैमसन और एबी डिविलियर्स सबसे ज्यादा शतक बनाने के मामले में 5वें स्थान पर हैं। इन सभी के बल्लों से 3-3 शतक निकले हैं।

    गिल ने 91 मैच की 88 पारी में 37.7 की औसत से 2,790 रन बनाए हैं। सैमसन के बल्ले से 152 मैच की 148 पारियों में 3,888 रन निकले हैं।

    RCB के पूर्व दिग्गज डिविलियर्स ने 184 मैच की 170 पारियों में 3,403 रन बनाए हैं। उन्होंने 40 अर्धशतक भी लगाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    इंडियन प्रीमियर लीग

    रविंद्र जडेजा पिता के इंटरव्यू पर हुए गुस्सा, पत्नी रीवाबा पर लगाए थे आरोप  रविंद्र जडेजा
    IPL 2024: शमर जोसेफ बने LSG टीम का हिस्सा, मार्क वुड की जगह मिला मौका IPL 2024
    IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाजों के आंकड़ों पर एक नजर  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाजों के आंकड़ों पर एक नजर लखनऊ सुपर जायंट्स

    विराट कोहली

    विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बन सकते हैं दूसरे सर्वाधिक टेस्ट रन वाले भारतीय बल्लेबाज राहुल द्रविड़
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्रत्येक टेस्ट सीरीज में इन भारतीयों ने बनाए सर्वाधिक रन, जानिए आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    विराट कोहली सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले मेहमान बल्लेबाज बने कुमार संगाकारा
    विराट कोहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    ICC रैंकिंग: यशस्वी जायसवाल टेस्ट में 12वें स्थान पर पहुंचे, ध्रुव जुरेल को भी हुआ फायदा यशस्वी जायसवाल
    न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: पहले टेस्ट मैच की संभावित टीम, प्रीव्यू और अन्य आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    टेस्ट सीरीज: टिम साउथी का वेलिंगटन में रहा है कमाल का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े टिम साउथी
    अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड: मार्क अडायर ने टेस्ट क्रिकेट में पहली बार लिए 5 विकेट, जानिए आंकड़े अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

    टी-20 क्रिकेट

    न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: दूसरे टी-20 मैच की संभावित टीम, प्रीव्यू और अन्य आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    WPL 2024: कल होगा दूसरे संस्करण का आगाज, जानिए इससे जुड़ी सभी अहम बातें  विमेंस प्रीमियर लीग
    गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका, मोहम्मद शमी IPL 2024 से हो सकते हैं बाहर- रिपोर्ट  गुजरात टाइटंस
    IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिन आक्रमण और उसके आंकड़ों पर एक नजर  सनराइजर्स हैदराबाद
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025