NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / MI बनाम SRH: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    MI बनाम SRH: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स
    सूर्यकुमार यादव ने कमाल की पारी खेली है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    MI बनाम SRH: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स

    लेखन आदर्श कुमार
    May 06, 2024
    11:24 pm

    क्या है खबर?

    मुंबई इंडियंस (MI) के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 55वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए इस सीजन एक और धमाकेदार पारी (102*) खेली।

    यह उनके IPL करियर का दूसरा और इस सीजन का पहला शतक रहा, जिसे उन्होंने केवल 51 गेंदों में पूरा किया।

    उनकी इस पारी की बदौलत ही MI की टीम शुरुआती झटकों के बाद भी मैच में बनी रही।

    आइए उनकी पारी और आंकड़े जानते हैं।्

    पारी

    कैसी रही सूर्यकुमार की बल्लेबाजी? 

    सूर्यकुमार ने 51 गेंद का सामना किया और 102 रन बनाए। उनके बल्ले से 12 चौके और 6 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 200 की रही।

    उनकी इस शानदार पारी के ही कारण MI ने सिर्फ 17.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 174 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

    सूर्या ने तिलक वर्मा के साथ मैच में 79 गेंद में 143* रन की शानदार साझेदारी निभाई। तिलक के बल्ले से इस साझेदारी में सिर्फ 37 रन आए।

    करियर

    कैसा रहा है सूर्यकुमार का IPL करियर?

    सूर्यकुमार ने अब तक 148 IPL मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 32.87 की औसत और 145.89 की शानदार स्ट्राइक रेट से 3,583 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 2 शतक के अलावा 24 अर्धशतक भी निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103* रन रहा है। मैच में इस शानदार पारी के दौरान उन्होंने अपने IPL करियर में 3,500 रन भी पूरे कर लिए।

    इस सीजन MI के लिए इस खिलाड़ी का बल्ला जमकर आग उगल रहा है।

    बल्लेबाजी

    IPL 2024 में सूर्यकुमार का प्रदर्शन 

    सूर्यकुमार ने इस सीजन में 9 पारियों में 41.75 की औसत और 176.71 की स्ट्राइक रेट के साथ 334 रन बनाए हैं। आज शतक लगाने से पहले उन्होंने इस सीजन में 3 अर्धशतक भी लगाए हैं।

    वह शुरुआती कुछ मैचों में फिटनेस के चलते उपलब्ध नहीं थे। हालांकि, उन्होंने वापसी करने के बाद से अच्छा प्रदर्शन किया है।

    उन्होंने अपने पिछले मैच में ही KKR के खिलाफ 56 रन की पारी खेली थी।

    शतक

    सूर्या ने हासिल की यह बड़ी उपलब्धि 

    सूर्यकुमार ने नंबर-4 या फिर उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए टी-20 क्रिकेट में 4 शतक लगा लिए हैं। इसी के साथ उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट टीम के दासुन शनाका को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने नंबर-4 या फिर उसके नीचे बल्लेबाजी करते हुए 3 शतक लगाए थे।

    सूर्या ने डेविड मिलर की बराबरी कर ली है। उन्होंने भी 4 शतक लगाए हैं।

    इस मामले में पहले स्थान पर 5 शतक के साथ ग्लेन मैक्सवेल हैं।

    रिकॉर्ड

    ये रिकॉर्ड भी किए सूर्या ने अपने नाम 

    सूर्यकुमार के टी-20 क्रिकेट में अब 6 शतक हो गए हैं। उन्होंने केएल राहुल और रुतुराज गायकवाड़ की बराबरी कर ली है। इन दोनों खिलाड़ियों ने भी टी-20 क्रिकेट में 6 शतक लगाए हैं।

    रोहित शर्मा ने टी-20 क्रिकेट में 8 और विराट कोहली के बल्ले से टी-20 क्रिकेट में 9 शतक निकले हैं।

    सूर्यकुमार MI के लिए संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित के नाम भी MI के लिए 2 शतक है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सूर्यकुमार यादव
    इंडियन प्रीमियर लीग
    मुंबई इंडियंस
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    सूर्यकुमार यादव

    दूसरा टी-20: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  भारतीय क्रिकेट टीम
    सूर्यकुमार की टी-20 अंतरराष्ट्रीय के डेथ ओवर्स में है सर्वाधिक स्ट्राइक रेट, जानिए अन्य का हाल भारतीय क्रिकेट टीम
    भारतीय टीम ने रचा इतिहास, लगातार 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में बनाए 200+ रन भारतीय क्रिकेट टीम
    इन देशों ने जीते हैं सर्वाधिक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले, शीर्ष पर भारतीय टीम भारतीय क्रिकेट टीम

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: RCB बनाम GT मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL में RCB और GT का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2024: विराट कोहली का GT के खिलाफ दमदार रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2024: शुभमन गिल का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े गुजरात टाइटंस

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2024: RR बनाम MI के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगी टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम MI: ट्रेंट बोल्ट IPL में पहले ओवर में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बने इंडियन प्रीमियर लीग
    ट्रेंट बोल्ट ने रोहित को टी-20 क्रिकेट में छठी बार किया आउट, हासिल की यह उपलब्धि इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम MI: संदीप शर्मा ने IPL में पहली बार चटकाए 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL में MI और KKR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे टी-20 में बांग्लादेश को हराया, सीरीज में बनाई अजेय बढ़त भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    SRH बनाम RR: नितीश रेड्डी ने IPL में जड़ा अपना दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL 2024: SRH ने रोमांचक मुकाबले में RR को 1 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025