NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रोहित शर्मा IPL में 6,000 रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    रोहित शर्मा IPL में 6,000 रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े 
    रोहित शर्मा ने IPL में 6,000 रन पूरे कर लिए हैं (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    रोहित शर्मा IPL में 6,000 रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 18, 2023
    08:19 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 25वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

    उन्होंने इस दौरान लीग में अपने 6,000 रन पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले IPL के सिर्फ चौथे खिलाड़ी हैं।

    रोहित IPL में कप्तान के तौर पर भी सफल रहे हैं। वह MI को 5 बार चैंपियन बना चुके हैं।

    आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    रिकॉर्ड

    6,000 IPL रन बनाने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी हैं रोहित 

    रोहित से पहले ये कारनामा डेविड वार्नर, शिखर धवन और विराट कोहली कर चुके हैं।

    वार्नर ने 167 मुकाबलों में 6,109 रन बनाए हैं। धवन के बल्ले से 210 मैच में 6,477 रन निकले हैं।

    कोहली ने 228 मैच में 6,844 रन जमाए हैं। रोहित ने इसे पूरा करने के लिए 227 पारियां खेली। ये इन सभी बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा है।

    उन्होंने पहला मैच 2008 में खेला था। वह MI के अलावा हैदराबाद के लिए भी खेल चुके हैं।

    करियर

    कैसा रहा है रोहित का IPL करियर?

    रोहित IPL करियर शानदार रहा है। उन्होंने 232 मैचों की 227 पारियों में 30.22 की औसत और 130.03 की स्ट्राइक रेट से 6,014 रन अपने नाम किए हैं।

    इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 41 अर्धशतक जड़े हैं। इस बीच 109 रन नाबाद उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

    उन्होंने अपने करियर में 535 छक्के और 247 चौके लगाए हैं। वह 28 बार नॉटआउट रहे हैं। SRH के खिलाफ आज के मुकाबले में रोहित 28 रन बनाकर आउट हुए।

    आंकड़े

    रोहित ने धवन के इस रिकॉर्ड को तोड़ा 

    रोहित ने IPL में 6,000 रन पूरे करने के लिए 4,616 गेंदें खेली। उन्होंने धवन को इस मामले में पीछे छोड़ा है।

    धवन ने 6,000 रन पूरे करने में 4,738 गेंदें खेली थी। सबसे कम गेंदों में 6,000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड वार्नर के नाम है। उन्होंने इसके लिए 4,285 गेंदों का सामना किया था।

    दूसरे स्थान पर कोहली हैं, जिन्होंने 4,595 गेंदों का सामना किया था। इस सीजन रोहित 2 साल बाद 1 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

    प्रदर्शन

    इस सीजन ये रिकॉर्ड भी रोहित कर चुके हैं अपने नाम 

    इस सीजन रोहित IPL के पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने क्रिस गेल और वीरेंद्र सहवाग की बराबरी की थी। सभी ने IPL के पहले ओवर में 12-12 छक्के लगाए हैं।

    रोहित IPL के 15 सीजन में कम से कम 1 अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बने थे। उन्होंने धवन (15) और कोहली (15) की बराबरी की थी।

    वार्नर ने 14 और रैना ने 13 सीजन में ये कारनामा किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    IPL 2023
    मुंबई इंडियंस
    सनराइजर्स हैदराबाद

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा बोलेरो और बोलेरो नियो बोल्ड एडिशन की कीमत घोषित, जानिए क्या किए हैं बदलाव  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    'हेरा फेरी 3': मुश्किल में फंसे परेश रावल, निर्माताओं ने किया 60 करोड़ रुपये का मुकदमा  परेश रावल
    टाटा सफारी और हैरियर फेसलिफ्ट में मिलेगा पेट्रोल इंजन, जानिए कब देंगी दस्तक  टाटा मोटर्स
    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सिविल जज के लिए 3 साल की वकालत का अभ्यास जरूरी सुप्रीम कोर्ट

    रोहित शर्मा

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: रोहित ने बताया कैसे IPL के दौरान भारतीय टीम करेगी फाइनल की तैयारी  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    बीमार नहीं थे कोहली, सोशल मीडिया पर चल रही बातें केवल अफवाह- रोहित शर्मा विराट कोहली
    रोहित शर्मा का वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  वनडे क्रिकेट
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: वनडे क्रिकेट में वानखेड़े स्टेडियम के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी  भारतीय क्रिकेट टीम

    IPL 2023

    IPL 2023: PBKS ने LSG को हराकर दर्ज की तीसरी जीत, बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI बनाम KKR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े स्टेडियम के आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    IPL 2023: GT बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के रोचक आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RCB बनाम CSK मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  चेन्नई सुपरकिंग्स

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2023 में बड़े बदलाव, बुमराह की जगह संदीप और पंत की जगह अभिषेक को मौका इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RCB बनाम MI मुकाबले की टिकट के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे फैंस IPL 2023
    IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: रोहित शर्मा खेल पाएंगे सीजन का पहला मैच? हेड कोच ने दिया बड़ा अपडेट रोहित शर्मा

    सनराइजर्स हैदराबाद

    महिला IPL की पांच टीमों का ऐलान, अडानी ग्रुप ने 1,289 करोड़ रुपये में खरीदी टीम महिला क्रिकेट
    IPL 2023: डेविड वार्नर बनेंगे दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान, जानिए उनके आंकड़े  डेविड वार्नर
    IPL 2023: क्या है सनराइजर्स हैदराबाद की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: जानिए सनराइजर्स हैदराबाद के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025