NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: MI ने RCB को हराकर दर्ज की लगातार दूसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    IPL 2024: MI ने RCB को हराकर दर्ज की लगातार दूसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स 
    मुंबई इंडियंस ने शानदार जीत दर्ज की है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: MI ने RCB को हराकर दर्ज की लगातार दूसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 11, 2024
    11:16 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 25वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 7 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की है।

    वहीं, RCB को इस सीजन में 5वीं हार मिली है।

    मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 196 रन बनाए थे। जवाब में MI ने 15.3 ओवर में सिर्फ 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

    मुकाबला

    मैच का लेखा-जोखा

    मैच में MI ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

    RCB के कप्तान फाफ डु प्लेसिस (61), रजत पाटीदार (50) और दिनेश कार्तिक (53) के शानदार पारियों की मदद से RCB ने 196 रन बनाए।

    MI के लिए जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके।

    जवाब में ईशान किशन (69), रोहित शर्मा (38) और सूर्यकुमार यादव (52) की शानदार पारियों के दम पर MI ने आसानी से जीत हासिल कर ली।

    अर्धशतक

    पाटीदार ने जड़ा IPL करियर का तीसरा अर्धशतक

    मुकाबले में शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी करने वाले पाटीदार ने केवल 25 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ दिया।

    इस दौरान उन्होंने डु प्लेसिस (61) के साथ 72 रन की अहम साझेदारी निभाई। वह 26 गेदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए।

    यह उनके IPL करियर का तीसरा अर्धशतक है। इसी तरह IPL 2024 में इस खिलाड़ी ने यह पहला अर्धशतक लगाया है।

    पारी

    डु प्लेसिस ने खेली कप्तानी पारी 

    डु प्लेसिस 40 गेदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए। यह उनके IPL करियर का 34वां और इस संस्करण का पहला अर्धशतक रहा।

    अपनी पारी का दूसरा छक्का लगाते ही डु प्लेसिस ने IPL करियर में अपने 150 छक्के (अब 151) भी पूरे कर लिए।

    वह ऐसा करने वाले 19वें बल्लेबाज बने हैं। IPL में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड क्रिस गेल (357) के नाम पर दर्ज है।

    ओवर

    कार्तिक की तूफानी पारी 

    कार्तिक ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 22 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने डु प्लेसिस (61) के साथ 45 रन की साझेदारी निभाई।

    वह अपनी पारी में 23 गेदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 53 रन बनाकर नाबाद रहे।

    यह उनके IPL करियर का 21वां और इस संस्करण का पहला अर्धशतक रहा। कार्तिक ने भी अपनी इस शानदार पारी के दौरान IPL में 150 छक्के पूरे किए।

    विकेट

    बुमराह ने IPL में दूसरी बार चटकाए 5 विकेट

    बुमराह ने मैच में घातक गेंदबाजी की उन्होंने 4 ओवर में 21 रन देकर 5 विकेट झटके।

    यह IPL 2024 का उनका पहला 5 विकेट हॉल रहा। उन्होंने विराट कोहली (3), डु प्लेसिस (61), महिपाल लोमरोर (0) और सौरभ चौहान (9) को अपना शिकार बनाया।

    बुमराह के अलावा IPL में जेम्स फॉकनर, जयदेव उनादकट और भुवनेश्वर कुमार ने 2 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं। वह RCB के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट (29) लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं।

    मैच

    किशन ने पलटा पूरा मैच 

    किशन ने MI को मैच में शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने रोहित के साथ मिलकर पावरप्ले में 72 रन जोड़े।

    इस दौरान किशन ने महज 23 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा किया। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 53 गेंदों में 101 रन की शतकीय साझेदारी हुई।

    किशन अपनी पारी में 34 गेदों में 7 चौके और 5 बेहतरीन छक्कों की मदद से 69 रन बनाकर आउट हुए। यह उनके IPL करियर का 16वां अर्धशतक था।

    जानकारी

    ग्लेन मैक्सवेल के नाम आया अनचाहा रिकॉर्ड 

    मैच में ग्लेन मैक्सवेल शून्य पर आउट हुए। इसके साथ ही उन्होंने कार्तिक और MI के रोहित की बराबरी कर ली है। ये सभी खिलाड़ी IPL में 17-17 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। इस सीजन मैक्सवेल का बल्ला पूरी तरह खामोश रहा है।

    ताबड़तोड़

    सूर्यकुमार यादव ने खेली ताबड़तोड़ पारी 

    सूर्यकुमार ने मैच में सिर्फ 19 गेंद का सामना किया और 52 रन जड़ दिए। उनके बल्ले से 5 चौके और 4 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 273.68 की रही।

    उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का ही नतीजा था कि RCB मैच में वापस नहीं लौट पाई।

    यह IPL 2024 में सूर्यकुमार का पहला अर्धशतक है। IPL करियर की बात करें तो यह उनका 22वां अर्धशतक रहा। IPL में उन्होंने 141 मैच में 3,301 रन बनाए हैं।

    क्लब

    सूर्यकुमार ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 7,000 रन 

    अपनी इस शानदार पारी के साथ सूर्यकुमार ने टी-20 क्रिकेट में 7,000 रन भी पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले आठवें भारतीय खिलाड़ी बने हैं।

    उनसे पहले यह कारनामा कोहली (12,313), रोहित (11,312), शिखर धवन (9,797), सुरेश रैना (8,654), महेंद्र सिंह धोनी (7,310), रॉबिन उथप्पा (7,272) और केएल राहुल (7,192) कर चुके हैं।

    सूर्यकुमार ने अपने 272वें मुकाबले में 7,000 का आंकड़ा पार किया।

    अंक तालिका 

    7वें स्थान पर पहुंची MI

    MI दूसरी जीत के साथ अंक तालिका में 7वें स्थान पर पहुंच गई है। उन्होंने 5 मुकाबले खेले हैं। 2 मैच में टीम को जीत और 3 मुकाबलों में हार मिली है।

    RCB 5वीं हार के साथ अंक तालिका में 9वें स्थान पर है। उन्होंने इस सीजन सिर्फ 1 मुकाबले में जीत दर्ज की है।

    5 मैच में 4 जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स (RR) अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    मुंबई इंडियंस
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद शेयर बाजार में ड्रोन कंपनियों के शेयरों में 50 प्रतिशत की उछाल  शेयर बाजार समाचार
    टी-20 क्रिकेट में तीन बार एक पारी में बने 300+ रन, जानिए इन मुकाबलों की कहानी टी-20 क्रिकेट
    राम गोपाल वर्मा ने कियारा आडवाणी पर किया अश्लील कमेंट, लोग बोले- ये सठिया गए हैं राम गोपाल वर्मा
    कौन है डेढ़ करोड़ का इनामी नक्सली बसवा राजू, जिसे छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने मार गिराया? नक्सली

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL में RR और GT का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए IPL 2024
    ऋषभ पंत का टी-20 विश्व कप 2024 में चुना जाना लगभग तय- रिपोर्ट  ऋषभ पंत
    IPL: यश ठाकुर की कहानी, पहले बनना चाहते थे विकेटकीपर बल्लेबाज टी-20 क्रिकेट
    SRH बनाम PBKS: नितीश कुमार रेड्डी ने IPL करियर का पहला अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े  सनराइजर्स हैदराबाद

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2024: SRH ने MI को 31 रन से हराया, मैच में बने ये बड़े रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024 से कुछ दिन और बाहर रहेंगे सूर्यकुमार यादव, अभी नहीं हुए फिट- रिपोर्ट  सूर्यकुमार यादव
    IPL 2024: MI बनाम RR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में MI और RR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  राजस्थान रॉयल्स

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    IPL 2024: विराट कोहली ने टी-20 क्रिकेट में 100वीं बार बनाया 50+ का स्कोर विराट कोहली
    IPL 2024: RCB ने PBKS को 4 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  क्रिकेट समाचार
    IPL 2024: RCB बनाम KKR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: RCB की ओर से बनाए गए ये रिकॉर्ड्स टूटना है लगभग नामुमकिन इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: मार्च के लिए श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस ने जीता पुरस्कार ICC अवार्ड्स
    IPL के एक मैच में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में PBKS और SRH का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में कुमार संगाकारा के बल्ले से निकली सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर कुमार संगाकारा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025