NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशियाई खेल
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    वनडे विश्व कप 2023
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: MI बनाम RCB मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े स्टेडियम मुंबई के आंकड़े 
    IPL 2023: MI बनाम RCB मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े स्टेडियम मुंबई के आंकड़े 
    1/5
    खेलकूद 1 मिनट में पढ़ें

    IPL 2023: MI बनाम RCB मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े स्टेडियम मुंबई के आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 09, 2023
    07:51 am
    IPL 2023: MI बनाम RCB मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े स्टेडियम मुंबई के आंकड़े 
    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और MI के खिलाफ बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 54वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से होना है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मंगलवार (9 मई) को खेला जाएगा। MI के घरेलू मैदान को इस बार 7 मैचों की मेजबानी मिली है। 4 मैच खेले जा चुके हैं, पिछले मैच में MI ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को हराया था। आइए इस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    2/5

    कैसा है पिच का मिजाज? 

    वानखेड़े स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजी करना आसान होता है। यहां गेंद बल्ले पर आसानी से आती है, जिससे बल्लेबाज आराम से बड़े-बड़े शॉट लगाते हैं। छोटी बाउंड्री के साथ तेज आउटफील्ड बल्लेबाजों को अपने और अपनी टीम के लिए बड़े स्कोर बनाने में मदद करते हैं। गेंदबाजों को यहां विकेट लेने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। तेज गेंदबाजों को यहां शुरुआती ओवरों में थोड़ी-बहुत मदद मिलती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 165-170 रन है।

    3/5

    कैसा रहेगा मौसम का हाल?

    मुंबई में इस समय बहुत गर्मी पड़ रही है। हालांकि, इसके बावजूद मंगलवार को मुंबई का अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दोपहर में बादल छाए रहेंगे। शाम 7 बजे टॉस होना है। उसके बाद तापमान में मामूली गिरावट आएगी। मैच के दौरान बारिश की किसी भी तरह की आशंका नहीं है। मैच में पहली गेंद शाम 7:30 बजे फेंकी जाएगी।

    4/5

    वानखेड़े स्टेडियम के IPL से जुड़े खास आंकड़े 

    इस स्टेडियम में अब तक 106 IPL मैच खेले जा चुके हैं। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 49 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 57 मैच जीते हैं। इस स्टेडियम में उच्चतम स्कोर RCB (235/1 बनाम MI, 2015) और न्यूनतम स्कोर KKR (67 बनाम MI, 2008) के नाम दर्ज है। यहां सबसे बड़ी पारी एबी डिविलियर्स (133* बनाम MI, 2015) ने खेली थी। यहां सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी हरभजन सिंह (5/18 बनाम CSK, 2011) ने की थी।

    5/5

    वानखेड़े स्टेडियम में इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा है शानदार 

    इस स्टेडियम में MI के कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन दमदार रहा है। रोहित लंबे समय से इस मैदान पर खेल रहे हैं। यहां उन्होंने 70 IPL मैचों में 33.24 की औसत और 133.42 की स्ट्राइक रेट से 1,928 रन बनाए हैं। 94 के उच्चतम स्कोर के साथ उन्होंने यहां 14 अर्धशतक जमाए हैं। विराट कोहली ने यहां 16 मैचों में 139.36 की स्ट्राइक रेट से 570 रन बनाए हैं। यहां उन्होंने 5 अर्धशतक भी जमाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    मुंबई इंडियंस
    वानखेड़े स्टेडियम
    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    टी-20 क्रिकेट
    इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2023: सूर्यकुमार यादव का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? सूर्यकुमार यादव
    IPL 2023: विराट कोहली का MI के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  विराट कोहली
    IPL 2023: MI बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: CSK ने MI को हराकर दर्ज की छठी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग

    वानखेड़े स्टेडियम

    IPL 2023: MI बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े स्टेडियम मुंबई के आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: MI बनाम KKR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े स्टेडियम के आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    IPL 2023: MI बनाम CSK मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए कैसे हैं वानखेड़े स्टेडियम के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    102 IPL मैचों की मेजबानी वाले वानखेड़े स्टेडियम पर बल्लेबाजों को मिलती है मदद, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

    DC बनाम RCB: फिलिप साल्ट ने जमाया IPL करियर का दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: DC ने RCB को 7 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    DC बनाम RCB: महिपाल लोमरोर ने IPL में लगाया अपना पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RCB ने DC को दिया 182 रन का लक्ष्य, पारी में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग

    टी-20 क्रिकेट

    KKR बनाम PBKS: नितीश राणा ने जमाया IPL करियर का 17वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  नितीश राणा
    KKR बनाम PBKS: शिखर धवन IPL में 50 अर्धशतक बनाने वाले दूसरे भारतीय बने शिखर धवन
    IPL 2023: सुनील नरेन 450 टी-20 मुकाबले खेलने वाले पांचवें खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े सुनील नरेन
    IPL: शुभमन गिल का नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शानदार रहा है औसत, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: KKR ने आखिरी गेंद पर PBKS को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  IPL 2023
    IPL 2023: वरुण चक्रवर्ती ने PBKS के खिलाफ झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  वरुण चक्रवर्ती
    IPL 2023: PBKS ने KKR को दिया 180 रन का लक्ष्य, धवन ने खेली शानदार पारी  कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2023: KKR के खिलाफ PBKS ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  कोलकाता नाइट राइडर्स
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023