NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: KKR ने MI को हराकर दर्ज की अपनी 7वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  
    अगली खबर
    IPL 2024: KKR ने MI को हराकर दर्ज की अपनी 7वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  
    KKR को मैच में शानदार जीत मिली (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: KKR ने MI को हराकर दर्ज की अपनी 7वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  

    लेखन आदर्श कुमार
    May 03, 2024
    11:22 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 51वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 24 रन से हराकर अपनी 7वीं जीत दर्ज की है।

    मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 169 का स्कोर बनाया था।

    जवाब में MI की टीम 18.5 ओवर में 145 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। सूर्यकुमार यादव (56) की पारी भी उन्हें जीत नहीं दिला पाई।

    मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    मैच का लेखा-जोखा 

    हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका यह फैसला सही साबित हुआ और एक समय KKR के 5 बल्लेबाज 57 रन पर पवेलियन लौट गए थे।

    इसके बाद वेंकटेश अय्यर (70) और मनीष पांडे (42) ने KKR की पारी संभाली और 169 के स्कोर तक ले गए।

    जसप्रीत बुमराह और नुवान तुषारा ने 3-3 विकेट अपने नाम किए।

    जवाब में KKR के लिए मिचेल स्टार्क ने 4 विकेट झटके और टीम को जीत दिला दी।

    अर्धशतक

    वेंकटेश अय्यर ने जड़ा इस संस्करण का दूसरा अर्धशतक

    5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे वेंकटेश ने मनीष (42) के साथ पारी को आगे बढ़ाया और 36 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।

    उन्होंने पांडे के साथ छठे विकेट के लिए 83 रन की अहम साझेदारी निभाई। वह अपनी पारी में 52 गेंदों में 6चौके और 3 छक्कों की मदद से 70 रन बनाकर आउट हुए।

    पारी का पहला छक्का लगाते ही वेंकटेश के नाम एक खास उपलब्धि दर्ज हो गई। उनके IPL में 50 छक्के पूरे हो गए।

    उपलब्धि

    बुमराह ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि 

    बुमराह ने मैच में 3.5 ओवर गेंदबाजी की और 18 रन देकर 3 विकेट झटके। उनकी इकॉनमी सिर्फ 4.70 की रही। इस दौरान उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली।

    उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में IPL में 50 विकेट पूरे कर लिए। बुमराह ने 41 मैच में ये 50 विकेट हासिल किए हैं।

    इस मैदान पर IPL में उनसे ज्यादा विकेट सिर्फ लसिथ मलिंगा (69) ने लिए हैं। हरभजन सिंह के नाम यहां 49 विकेट है।

    पारी

    सूर्यकुमार की शानदार पारी नहीं आई काम 

    सूर्यकुमार ने मैच में अपने IPL करियर का 24वां अर्धशतक जड़ा। यह उनके इस सीजन का तीसरा अर्धशतक रहा। उन्होंने सिर्फ 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

    वह अपनी पारी में 35 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुए।

    71 रन तक MI के 4 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे। यहां से टिम डेविड (24) के साथ उन्होंने 49 रन की साझेदारी निभाई। उनकी स्ट्राइक रेट 160 की रही।

    स्टार्क

    स्टार्क ने की दमदार गेंदबाजी 

    KKR के लिए स्टार्क ने कमाल की गेंदबाजी की और 3.5 ओवर में केवल 33 रन देकर 4 विकेट झटके।

    उन्होंने अपनी रफ्तार भरी गेंदबाजी से ईशान किशन (13), डेविड (24), गेराल्ड कोएट्जी (8) और पीयूष चावला (0) को अपना शिकार बनाया।

    उनकी शानदार गेंदबाजी का ही नतीजा था कि MI का कोई भी बल्लेबाज उनके खिलाफ खुलकर नहीं खेल पाया। इस सीजन यह उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा है।

    सर्वश्रेष्ठ 

    नुवाना तुषारा ने किया IPL में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 

    नुवान तुषारा ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी KKR को शुरुआती झटके दिए। फिल सॉल्ट (5) के रूप में पहला झटका देते हुए मैच में अपने विकेटों का खाता खोला।

    इसके बाद उन्होंने शानदार गेंदबाजी जारी रखी और अपने दूसरी ओवर की दूसरी गेंद पर अंगकृष रघुवंशी (13) और आखिरी गेंद पर श्रेयस अय्यर (6) को पवेलियन की राह दिखा दी।

    उन्होंने 4 ओवर में 42 रन खर्च कर ये सफलताएं अपने नाम की।

    रिकॉर्ड

    मैच में बने कुछ अन्य रिकॉर्ड्स 

    सुनील नरेन ने IPL में 8वीं बार रोहित शर्मा को आउट किया। रोहित ने नरेन के खिलाफ 131 गेंद में सिर्फ 141 रन बना पाए हैं और उनकी स्ट्राइक रेट 107.63 की रही है।

    इस दौरान नरेन के खिलाफ उनकी औसत सिर्फ 17.62 की रही है।

    चावला ने मैच में 1 विकेट लिया और सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में ड्वेन ब्रावो (183 विकेट) को पीछे छोड़ दिया।

    KKR ने MI को 12 साल बाद वानखेड़े स्टेडियम में हराया है।

    अंक तालिका

    अंकतालिका पर एक नजर

    इस जीत के बाद KKR के अब 12 अंक (+1.096) हो गए हैं। श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में टीम फिलहाल दूसरे स्थान पर मौजूद है।

    MI की यह 10 मैचों के बाद सातवीं हार है। हार्दिक के नेतृत्व में टीम 3 जीत और 6 अंको (-0.272) के साथ 9वें स्थान पर है।

    इसी तरह अपने 10 में से 8 मैच जीत चुकी राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम पहले पायदान पर मौजूद है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई इंडियंस
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    2025 सुजुकी एवेनिस स्टैंडर्ड वेरिएंट लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत
    IPL 2025: RCB के फाइनल में पहुंचने पर भारत आएंगे एबी डिविलियर्स, खुद किया ऐलान इंडियन प्रीमियर लीग
    वर्से इनोवेशन 350 कर्मचारियों की करेगी छंटनी, जानिए क्या है कारण  छंटनी
    आतंकवाद के खिलाफ गठित प्रतिनिधिमंडल में शामिल शशि थरूर बोले- यह सम्मान और कर्तव्य की बात  केंद्र सरकार

    मुंबई इंडियंस

    IPL: मुंबई इंडियंस के ऐसे रिकॉर्ड्स, जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे  इंडियन प्रीमियर लीग
    PBKS बनाम MI: रोहित शर्मा ने IPL में पूरे किए अपने 6,500 रन, जानिए उनके आंकड़े  रोहित शर्मा
    PBKS बनाम MI: सूर्यकुमार यादव ने लगाया अपना 23वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  सूर्यकुमार यादव
    IPL 2024: MI ने PBKS को हराते हुए दर्ज की अपनी तीसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    KKR बनाम DC: श्रेयस अय्यर ने IPL में पूरे किए अपने 3,000 रन, जानिए उनके आंकड़े श्रेयस अय्यर
    IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले खिलाड़ियों पर एक नजर  महेंद्र सिंह धोनी
    KKR बनाम DC: फिलिप सॉल्ट ने IPL 2024 में जड़ा चौथा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2024: KKR ने DC को हराते हुए दर्ज की अपनी छठी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2024

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2024: LSG के तेज गेंदबाज मयंक यादव हुए फिट, कोच मोर्ने मोर्कल ने दी जानकारी इंडियन प्रीमियर लीग
    KKR बनाम MI: वरुण चक्रवर्ती ने की IPL 2024 में अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, जानिए उनके आंकड़े  वरुण चक्रवर्ती
    IPL में किसी मैदान पर सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने सुनील नरेन, जानिए उनके आंकड़े सुनील नरेन
    IPL 2024: LSG बनाम MI का इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा मुकाबला, जानिए पिच रिपोर्ट  लखनऊ सुपर जायंट्स

    टी-20 क्रिकेट

    IPL 2024: RR बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  राजस्थान रॉयल्स
    IPL में RR और LSG का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  लखनऊ सुपर जायंट्स
    पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: पांचवें टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    PBKS बनाम KKR: शशांक सिंह ने लगाया ताबड़तोड़ अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  शशांक सिंह
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025