Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
इंडियन प्रीमियर लीग
विराट कोहली
क्रिकेट समाचार
फुटबॉल समाचार
बैडमिंटन
मोहम्मद सिराज
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2022: हार के बाद अब मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा पर लगा भारी जुर्माना
खेलकूद

IPL 2022: हार के बाद अब मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा पर लगा भारी जुर्माना

IPL 2022: हार के बाद अब मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा पर लगा भारी जुर्माना
लेखन अंकित पसबोला
Apr 14, 2022, 02:16 pm 3 मिनट में पढ़ें
IPL 2022: हार के बाद अब मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा पर लगा भारी जुर्माना
रोहित पर लगा स्लो ओवर रेट का जुर्माना (तस्वीर- इंस्टाग्राम/rohitsharma45)

बीती रात को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में मुंबई इंडियंस को लगातार पांचवी हार का सामना करना पड़ा। पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) ने 12 रनों से जीत दर्ज करके MI को झटका दिया है। इस हार के बाद MI के कप्तान रोहित शर्मा पर स्लो ओवर रेट के चलते 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

स्लो ओवर रेट
मुंबई इंडियंस ने दोहराई स्लो ओवर रेट की गलती

IPL 2022 में स्लो ओवर रेट को लेकर MI की यह दूसरी गलती है। इससे पहले MI ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ हुए मुकाबले में भी निर्धारित तय समय के अंदर पूरे ओवर गेंदबाजी नहीं की थी, जिसके चलते आयोजनकर्ताओं ने रोहित पर 12 लाख रुपये का दंड लगाया गया था। स्लो ओवर रेट दोहराने के बाद रोहित के अलावा टीम के अन्य खिलाड़ियों पर भी जुर्माना लगाया गया है।

बयान
IPL ने जारी किया बयान

IPL ने आधिकारिक बयान जारी करके रोहित पर जुर्माने की पुष्टि की है। उन्होंने बयान में कहा, "यह IPL की आचार संहिता के तहत स्लो ओवर-रेट अपराधों से संबंधित टीम का दूसरा अपराध था। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है और प्लेइंग इलेवन में बाकी सदस्यों पर छह लाख रुपये का जुर्माना या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) का दंड लगाया गया है।"

जानकारी
रोहित पर मंडराने लगा है मैच से बैन होने का खतरा

तीसरी बार अपराध दोहराने में रोहित पर न केवल उनकी मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाएगा, बल्कि उन पर एक मैच का प्रतिबंध भी लगेगा। वहीं अन्य 10 खिलाड़ियों पर 12 लाख या उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाएगा।

लेखा-जोखा
मुंबई की लगातार पांचवी हार

IPL 2022 के 23वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 12 रनों से हराकर अपनी तीसरी जीत दर्ज की है। पंजाब ने पहले खेलते हुए शिखर धवन (70) और मयंक अग्रवाल (52) के अर्धशतकों की मदद से 198/5 का स्कोर बनाया। जवाब में मुंबई डेवाल्ड ब्रेविस की 25 गेंदों में 49 रनों की पारी के बावजूद 186/9 ही बना सकी। ब्रेविस के अलावा सूर्यकुमार यादव ने 43 रन बनाए।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

MI ने IPL में अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। IPL इतिहास में MI पहली ऐसी टीम बनी है, जिन्होंने एक से ज्यादा सीजन में शुरुआती पांच मैच हारे हों। बता दें इससे पहले MI, 2014 में भी शुरुआती पांच हार झेल चुकी है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
अंकित पसबोला
अंकित पसबोला
Twitter
पिछले कुछ सालों से खेल से जुड़ी खबरें लिख रहा हूँ। क्रिकेट खेलना, देखना और लिखना सबसे पसंदीदा शौक हैं। टी-20 क्रिकेट के इस दौर में भी टेस्ट क्रिकेट का जुनून बरकरार है।
ताज़ा खबरें
रोहित शर्मा
ताज़ा खबरें
बजाज डोमिनार 400 बनाम कावासाकी निंजा 400, जानें कौनसी बाइक है आपके लिए बेस्ट
बजाज डोमिनार 400 बनाम कावासाकी निंजा 400, जानें कौनसी बाइक है आपके लिए बेस्ट ऑटो
यौन उत्पीड़न के आरोप में मलयालम अभिनेता विजय बाबू गिरफ्तार
यौन उत्पीड़न के आरोप में मलयालम अभिनेता विजय बाबू गिरफ्तार मनोरंजन
भारत में आसुस ROG फोन 6 की इंटरनल टेस्टिंग शुरू, जल्द होगा लॉन्च
भारत में आसुस ROG फोन 6 की इंटरनल टेस्टिंग शुरू, जल्द होगा लॉन्च टेक्नोलॉजी
महाराष्ट्र सियासी संकट: बागियों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का डिप्टी स्पीकर और केंद्र को नोटिस
महाराष्ट्र सियासी संकट: बागियों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का डिप्टी स्पीकर और केंद्र को नोटिस राजनीति
महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच संजय राउत को ED का नोटिस, कल होगी पूछताछ
महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच संजय राउत को ED का नोटिस, कल होगी पूछताछ राजनीति
रोहित शर्मा
इंग्लैंड दौरे पर रोहित शर्मा हुए कोरोना संक्रमित, भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ीं
इंग्लैंड दौरे पर रोहित शर्मा हुए कोरोना संक्रमित, भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ीं खेलकूद
टेस्ट में रोहित शर्मा के खिलाफ कैसा रहा है जेम्स एंडरसन का प्रदर्शन?
टेस्ट में रोहित शर्मा के खिलाफ कैसा रहा है जेम्स एंडरसन का प्रदर्शन? खेलकूद
टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कैसे हैं रोहित शर्मा और बाबर आजम के आंकड़े?
टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कैसे हैं रोहित शर्मा और बाबर आजम के आंकड़े? खेलकूद
जानें कैसी रही लगातार 12 टी-20 जीतने की भारत की विनिंग स्ट्रीक
जानें कैसी रही लगातार 12 टी-20 जीतने की भारत की विनिंग स्ट्रीक खेलकूद
रोहित शर्मा द्वारा बनाए कुछ शानदार रिकॉर्ड्स जिनके बारे में आप जरूर जानना चाहेंगे
रोहित शर्मा द्वारा बनाए कुछ शानदार रिकॉर्ड्स जिनके बारे में आप जरूर जानना चाहेंगे खेलकूद
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Sports Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022