Page Loader
IPL: महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज है यह बड़ा रिकॉर्ड, 27 बार कर चुके ऐसा
महेंद्र सिंह धोनी के नाम IPL में दर्ज है बड़ा रिकॉर्ड (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL: महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज है यह बड़ा रिकॉर्ड, 27 बार कर चुके ऐसा

Mar 08, 2024
02:53 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में विभिन्न खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी के कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। इस बीच चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड है, जो उन्हें सर्वश्रेष्ठ फिनिशर के रूप में परिभाषित करता है। धोनी IPL के इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वाधिक बार नाबाद रहकर अपनी टीम को जीत दिलाने वाले खिलाड़ी हैं। आइए उनके रिकॉर्ड और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

रिकॉर्ड

धोनी ने 27 बार नाबाद रहते हुए टीम को दिलाई जीत

धोनी ने IPL के इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते समय सर्वाधिक 27 बार नाबाद रहकर अपनी टीम को जीत दिलाई है। इस मामले में उनके टीम साथी रविंद्र जडेजा दूसरे पायदान पर है, जिन्होंने 26 बार ऐसा किया है। इसी तरह सूची में यूसुफ पठान और दिनेश कार्तिक (22-22) तीसरे, डेविड मिलर (21) चौथे, ड्वेन ब्रावो (20) 5वें और विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और सुरेश रैना (19-19) छठे पायदान पर काबिज हैं।

जानकारी

लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वाधिक बार नाबाद रहे हैं जडेजा

लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वाधिक बार नाबाद रहने का रिकॉर्ड जडेजा (36) के नाम है। इस सूची में धोनी (34) दूसरे, कार्तिक और मिलर (26-26) तीसरे, यूसुफ (24) चौथे और कोहली (23) 5वें पायदान पर काबिज हैं।

करियर

कैसा रहा है धोनी का IPL करियर?

धोनी ने IPL में साल 2008 में पहली बार कप्तानी की थी। उन्होंने 226 मैच कप्तान के तौर पर खेले हैं, जिसमें से 133 जीते हैं और 91 में सामना करना पड़ा है। उनका जीत प्रतिशत 58.84 का रहा है। धोनी IPL में अब तक 250 मैच में 38.79 की औसत से 5,082 रन बना चुके हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 135.92 की रही है। इस दौरान उन्होंने 24 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84 रन रहा है।