Page Loader
महेंद्र सिंह धोनी ने मनायाअपने प्रशंसक का जन्मदिन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
महेंद्र सिंह धोनी ने IPL में बनाए 5,082 रन (तस्वीर: एक्स/@IPL)

महेंद्र सिंह धोनी ने मनायाअपने प्रशंसक का जन्मदिन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Jan 12, 2024
11:03 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अक्सर लाइमलाइट से दूर रहते हैं। हालांकि, उनकी तस्वीरें और वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो एक्स पर सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में वह रांची में अपने एक प्रशंसक का जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं। इस प्रशंसक का नाम रोशन है। धोनी अपने लकी प्रशंसक को बाद में मिठाई भी खिलाते हैं।

प्रदर्शन

IPL में 7वें सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

धोनी इस साल मार्च या अप्रैल में शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में खेलते हुए नजर आएंगे। उन्होंने IPL में अब तक खेले 250 मैच की 217 पारियों में 5,082 रन बनाए। इस दौरान उनकी औसत 39.09 की और स्ट्राइक रेट 135.96 की रही है। वह लीग में 7वें सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनसे पहले विराट कोहली (7,263), शिखर धवन (6,617), डेविड वार्नर (6,397), रोहित शर्मा (6,211), सुरेश रैना (5,528) और एबी डिविलियर्स (5,162) हैं।

ट्विटर पोस्ट

धोनी ने मनाया जन्मदिन