लोर्कन टकर ने भारत के खिलाफ जड़ा पहला टी-20 अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
आयरलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान लोर्कन टकर ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (50) खेली। ये उनके टी-20 करियर का 12वां अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 35 गेंदों में पूरा किया। भारत के खिलाफ इस खिलाड़ी ने अपना पहला ही अर्धशतक जड़ा। उनकी इस कमाल की पारी के दम पर आयरलैंड की टीम 20 ओवर में 182/9 का स्कोर बनाने में सफल रही।
पारी
ऐसी रही टकर की पारी और साझेदारी
टकर ने 36 गेंदों का सामना किया और 50 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 5 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 138.89 की रही। उन्हें हर्षित राणा ने पवेलियन की राह दिखाई। टकर ने गैरेथ डेलानी के साथ मिलकर 44 गेंदों में 64 रन की साझेदारी निभाई। डेलानी 32 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 3 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 153.12 की रही।
करियर
ऐसा रहा है टकर का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर
टकर ने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 2016 में खेला था। उन्होंने अब तक 92 मुकाबले खेले हैं और इसकी 86 पारियों में 9 बार नाबाद रहते हुए 1,780 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनकी औसत 23.11 और स्ट्राइक रेट 124.30 की रही है। उनके बल्ले से 12 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 94* रन रहा है। भारत के खिलाफ इस खिलाड़ी ने 6 मैचों की 6 पारियों में 13.83 की औसत से 83 रन बनाए हैं।