Page Loader
भारत बनाम श्रीलंका: कुशल मेंडिस ने लगाया तेज अर्धशतक, महेला जयवर्धने से निकले आगे
कुशल मेंडिस ने लगाया शानदार अर्धशतक (फोटो: ट्विटर/@ICC)

भारत बनाम श्रीलंका: कुशल मेंडिस ने लगाया तेज अर्धशतक, महेला जयवर्धने से निकले आगे

Jan 05, 2023
07:43 pm

क्या है खबर?

श्रीलंका क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज कुशल मेंडिस ने भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में धुंआधार शुरुआत की। मेंडिस ने 27 गेंदों में अर्धशतक लगा दिया जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल रहे। उन्होंने 31 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली। मेंडिस ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 11वां अर्धशतक लगाया है। इसके साथ ही मेंडिस श्रीलंका के लिए इस फॉर्मेट में तीसरे सबसे अधिक बार 50+ रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

उपलब्धि

जयवर्धने से आगे निकले मेंडिस

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में श्रीलंका के लिए सर्वाधिक अर्धशतकों के मामले में मेंडिस ने पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने (10) को पीछे छोड़ दिया है। अब इस लिस्ट में मेंडिस से आगे केवल कुशल परेरा (12) और तिलकरत्ने दिलशान (14) ही हैं। अपना 51वां मुकाबला खेल रहे मेंडिस ने अब तक 1,139 रन बनाए हैं और अपने देश के लिए इस फॉर्मेट में सातवें सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।