Loading...
IPL 2022: नेट गेंदबाज के तौर पर CSK के साथ जुड़ेंगे आयरलैंड के जोश लिटिल
जोश लिटिल (तस्वीर-Twitter/@cricketireland)

IPL 2022: नेट गेंदबाज के तौर पर CSK के साथ जुड़ेंगे आयरलैंड के जोश लिटिल

Mar 08, 2022
05:57 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की शुरुआत 26 मार्च से होनी है, जिससे पहले सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियां कर रही हैं। इस बीच आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोश लिटिल, नेट गेंदबाज के तौर पर गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ शामिल होंगे। बता दें CSK इस समय सूरत में अभ्यास कर रही है। आयरलैंड क्रिकेट ने भी इस बारे में जानकारी दी है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

ट्वीट

लिटिल को CSK के साथ जुड़ने के लिए बधाई- आयरलैंड क्रिकेट

आयरलैंड क्रिकेट ने ट्वीट करके इस संदर्भ में कहा, 'जोश लिटिल को बधाई, जिन्हें आगामी IPL के शुरुआती चरण में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ काम करने का अवसर मिला है। नेट गेंदबाज के रूप में CSK के लिए अनुभव शानदार होगा।'

बता दें 22 वर्षीय लिटिल ने IPL 2022 की नीलामी में 50 लाख के आधार मूल्य के साथ अपना नाम दर्ज करवाया था, जहां उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था।

जानकारी

ऐसा है लिटिल का टी-20 करियर

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज लिटिल ने अब तक 34 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 29.48 की औसत और 7.49 की इकॉनमी रेट से 31 विकेट लिए हैं। कुल 54 टी-20 मैचों में उन्होंने 25.51 की औसत से 54 ही विकेट लिए हैं।

ADVERTISEMENT

टीम

ऐसी है CSK की पूरी टीम

महेन्द्र सिंह धोनी, मोईन अली, रविंद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, ड्वेन ब्रावो, अंबाती रायुडु, दीपक चाहर, सी. हरि निशांत, नारायण जगदीशन, के.एम. आसिफ, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, क्रिस जॉर्डन, महीष तीक्षाणा, राजवर्धन हंगरगेकर, सिमरजीत सिंह, डेवोन कोन्वे, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सैंटनर, एडम मिल्ने, शुभ्रांशु सेनापति, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी और के. भगत वर्मा।

ADVERTISEMENT

शेड्यूल

KKR के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी CSK

26 मार्च: CSK बनाम KKR

31 मार्च: LSG बनाम CSK

03 अप्रैल: CSK बनाम PBKS

09 अप्रैल: CSK बनाम SRH

12 अप्रैल: CSK बनाम RCB

17 अप्रैल: GT बनाम CSK

21 अप्रैल: MI बनाम CSK

25 अप्रैल: PBKS बनाम CSK

01 मई: SRH बनाम CSK

04 मई: RCB बनाम CSK

08 मई: CSK बनाम DC

12 मई: CSK बनाम MI

15 मई: CSK बनाम GT

20 मई: RR बनाम CSK

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

CSK सबसे अधिक नौ बार IPL फाइनल खेलने वाली टीम है। CSK ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में इस लीग का खिताब जीता और दूसरी सबसे ज्यादा बार चैंपियन बनने वाली टीम है।

ADVERTISEMENT