Page Loader
IPL 2024 में जसप्रीत बुमराह बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स
जसप्रीत बुमराह IPL के स्टार गेंदबाजों में से एक हैं (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

IPL 2024 में जसप्रीत बुमराह बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स

Mar 18, 2024
07:59 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। मुंबई इंडियंस (MI) टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी इस सीजन वापसी करने वाले हैं। वह IPL 2023 में चोटिल होने के कारण नहीं खेल पाए थे। शानदार फॉर्म में चल रहे बुमराह की वापसी से फ्रेंचाइजी की तेज गेंदबाजी काफी मजबूत हुई है। इस बीच उन रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं, जिन्हें बुमराह आगामी सीजन में बना सकते हैं।

IPL 

IPL में MI के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन सकते हैं बुमराह 

IPL के इतिहास में MI के लिए सबसे ज्यादा विकेट लसिथ मलिंगा (170) ने लिए हैं। बुमराह इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 120 मैच में 145 विकेट झटके हैं। अगर बुमराह इस सीजन 26 विकेट ले लेते हैं तो वह MI के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। जिस फॉर्म में यह तेज गेंदबाज चल रहा है वह यह रिकॉर्ड अपने नाम कर सकता है। मलिंगा अभी MI के गेंदबाजी कोच भी हैं।

ओवर

मुंबई के लिए सबसे ज्यादा ओवर 

MI के लिए IPL इतिहास में सबसे ज्यादा ओवर हरभजन सिंह ने फेंके हैं। उन्होंने अपने करियर में 136 मुकाबलों में 483.6 ओवर गेंदबाजी की थी। दूसरे स्थान पर मलिंगा हैं। उन्होंने अपने IPL करियर में 471.1 ओवर डाले थे। इस सीजन बुमराह इन दोनों से आगे निकल सकते हैं। इस खिलाड़ी को यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ 29 ओवर और चाहिए। अगर वह MI के लिए 14 मैच खेलते हैं तो आसानी से यह रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

मेडन

MI के लिए सबसे ज्यादा मेडन ओवर 

MI के लिए IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर मलिंगा (8) और बुमराह (8) ने डाले हैं। अगर इस सीजन बुमराह 1 मेडन ओवर और डालते हैं तो वह MI के लिए सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा मेडन ओवर प्रवीण कुमार (14) ने डाले हैं। दूसरे स्थान पर भुवनेश्वर कुमार हैं। उन्होंने 12 मेडन ओवर डाले हैं। ट्रेंट बोल्ट के नाम 11 मेडन ओवर है।

करियर

बुमराह के IPL करियर पर एक नजर

बुमराह ने अपना पहला IPL मुकाबला साल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 120 मैच खेले हैं। इसकी 120 पारियों में 23.31 की औसत से 145 विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी रेट 7.4 की रही है। इस खिलाड़ी ने 1 बार 5 विकेट हॉल लिया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्सन 5/10 का रहा है। इस खिलाड़ी ने आखिरी IPL मैच साल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ खेला था।