NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL: इशांत शर्मा को पिछले साल किसी ने नहीं खरीदा, 717 दिन बाद की धमाकेदार वापसी
    अगली खबर
    IPL: इशांत शर्मा को पिछले साल किसी ने नहीं खरीदा, 717 दिन बाद की धमाकेदार वापसी
    इशांत शर्मा ने IPL 2023 में शानदार वापसी की है (तस्वीर: ट्विटर/@ImTanujSingh)

    IPL: इशांत शर्मा को पिछले साल किसी ने नहीं खरीदा, 717 दिन बाद की धमाकेदार वापसी

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 25, 2023
    02:47 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का वर्तमान सीजन बहुत रोमांचक होता जा रहा है। शुरुआती मैच में जहां दिल्ली कैपिटल्स (DC) को लगातार हार मिली उसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की है और अपने आखिरी दोनों मुकाबले जीत लिए हैं।

    इस जीत में DC के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने 717 दिन के बाद IPL में वापसी की और कमाल का प्रदर्शन किया।

    पिछले साल उन्हें किसी भी टीम ने अपने साथ नहीं जोड़ा था।

    प्रदर्शन 

    कैसा रहा है IPL 2023 में इशांत का प्रदर्शन?

    इशांत को शुरुआती मुकाबलों में मौका नहीं मिला था। उन्होंने अपना पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेला।

    इस मैच में KKR सिर्फ 127 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। ईशांत ने 4 ओवर में सिर्फ 19 रन दिए और 2 विकेट झटके। उनका इकॉनमी रेट सिर्फ 4.75 का रहा। इसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब भी मिला।

    सनराइडर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ इशांत ने 3 ओवर में मात्र 18 रन देकर 1 विकेट लिया।

    बयान

    इशांत के लिए वार्नर ने कही ये बात 

    मैच के बाद DC के कप्तान डेविड वार्नर ने कहा, "हैदराबाद के दर्शक कमाल के हैं। सभी ने हमारा समर्थन किया। हमने चुनौतियों का सामना डटकर किया और 2 अंक लिए। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के पास अनुभव अच्छा है और बीच के ओवरों में उन्हें हमने अच्छे से इस्तेमाल किया।"

    उन्होंने आगे कहा, "ईशांत ने IPL में वापसी के लिए काफी मेहनत की है। उन्होंने जो किया वह असाधारण था। हम अगला मैच भी जीतने की कोशिश करेंगे।"

    नीलामी

    ईशांत को पिछले सीजन कोई खरीदार नहीं मिला 

    इशांत को पिछले सीजन IPL की नीलामी में किसी ने नहीं खरीदा था। वह मैच के दौरान गेस्ट बॉक्स में भी नजर आए थे।

    इसके बाद इस सीजन के लिए हुई नीलामी में उन्हें DC ने 50 लाख रुपये देकर अपनी टीम के साथ जोड़ा।

    इशांत पॉवरप्ले के साथ-साथ बीच के ओवरों में भी शानदार गेंदबाजी करते हैं।

    उन्होंने दोनों मैच में अपनी स्विंग होती गेंदों से बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है। वह काफी किफायती भी रहे हैं।

    भारतीय टीम

    भारतीय टीम से भी बाहर चल रहे हैं ईशांत 

    इशांत भारतीय क्रिकेट टीम से भी काफी दिनों से बाहर चल रहे हैं। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भी उन्हें टीम में जगह नहीं मिली।

    उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला 25 नवंबर, 2021 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।

    वनडे क्रिकेट में उन्होंने आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23 जनवरी, 2016 को खेला था।

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इशांत ने आखिरी मैच 2013 में, वहीं इस सीजन से पहले IPL में आखिरी मैच 2 मई, 2021 को खेला था।

    करियर

    कैसा रहा है इशांत का IPL करियर?

    इशांत ने पहला IPL मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ 18 अप्रैल, 2008 को खेला था।

    उन्होंने अब तक 95 मुकाबले खेले हैं और 36.51 की औसत से 75 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/12 का रहा है।

    उन्होंने 8.06 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 27.19 की रही है। उनके खिलाफ बल्लेबाजों ने 2,738 रन बनाए हैं। वह 1 बार 5 विकेट हॉल लेने में कामयाब रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2023
    इंडियन प्रीमियर लीग
    इशांत शर्मा
    दिल्ली कैपिटल्स

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: नए शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे शेष मुकाबले  इंडियन प्रीमियर लीग
    जम्मू-कश्मीर के सांबा और पंजाब के होशियारपुर-अमृतसर में दिखे ड्रोन, कई जगहों पर ब्लैकआउट जम्मू-कश्मीर
    टेस्ट क्रिकेट में 'फैब-4' का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े टेस्ट क्रिकेट
    PF बैलेंस मिस्ड कॉल और मैसेज से कैसे जांचे? जानिए यहां  EPFO

    IPL 2023

    IPL 2023: GT ने LSG के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023:  KKR बनाम CSK मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: GT ने LSG को दिया 136 का लक्ष्य, हार्दिक पांड्या ने खेली जुझारू पारी  गुजरात जायंट्स
    LSG बनाम GT: हार्दिक पांड्या ने इस सीजन में लगाया पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े  हार्दिक पांड्या

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: PBKS के खिलाफ MI ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन   मुंबई इंडियंस
    IPL 2023: GT ने LSG को हराकर दर्ज की चौथी जीत, बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2023
    GT बनाम LSG: केएल राहुल का बड़ा कारनामा, सबसे तेज 7,000 टी-20 रन वाले भारतीय बने  केएल राहुल
    IPL 2023:PBKS ने MI को दिया 215 का लक्ष्य, सैम कर्रन ने खेली उम्दा पारी   पंजाब किंग्स

    इशांत शर्मा

    न्यूजीलैंड बनाम भारत: दूसरे टेस्ट से पहले भारत को बड़ा झटका, बाहर हुआ अहम खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम
    इशांत शर्मा ने इस स्पेल को बताया अपने करियर का बेस्ट स्पेल टेस्ट क्रिकेट
    IPL: टूर्नामेंट के इतिहास में ये पांच गेंदबाज फेंक चुके हैं बेस्ट स्पेल इंडियन प्रीमियर लीग
    सही हैं सैमी के IPL में रंगभेद के आरोप, इशांत शर्मा की इंस्टाग्राम पोस्ट है प्रूफ इंडियन प्रीमियर लीग

    दिल्ली कैपिटल्स

    DC बनाम GT: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े साई सुदर्शन
    IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स को झटका, मिचेल मार्श एक सप्ताह के लिए ऑस्ट्रेलिया लौटे  IPL 2023
    IPL 2023: RR बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े  क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025