NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL: विराट कोहली ने 7वीं बार एक सीजन में बनाए 500 से अधिक रन, जानिए आंकड़े
    अगली खबर
    IPL: विराट कोहली ने 7वीं बार एक सीजन में बनाए 500 से अधिक रन, जानिए आंकड़े
    IPL में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं विराट कोहली (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL: विराट कोहली ने 7वीं बार एक सीजन में बनाए 500 से अधिक रन, जानिए आंकड़े

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 29, 2024
    07:08 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने विश्व क्रिकेट में अपना बड़ा नाम किया है।

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ-साथ फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी उनका बल्ला खूब चला है।

    वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने भारत की इस फ्रेंचाइजी लीग में कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं।

    कोहली ने 7 बार किसी एक सीजन में 500 से अधिक रन बनाए हैं। आइए उन सीजन के बारे में जानते हैं।

    #1 

    IPL 2024 में पूरे किए 500 रन

    कोहली इस समय जोरदार फॉर्म में चल रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पूर्व कप्तान ने IPL 2024 में भी अपने 500 रन पूरे किए और वह इस सीजन में ये आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं।

    उन्होंने इस सीजन में 10 मैचों में ही ये आंकड़ा छू लिया। कोहली इस सीजन में 1 शतक और 4 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

    उन्होंने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ नाबाद 113 रन की पारी खेली थी।

    #2

    IPL 2011 में दूसरे सबसे ज्यादा रन 

    कोहली ने 2008 सीजन से ही IPL में हिस्सा लिया है, लेकिन IPL 2011 पहला ऐसा सीजन था जिसमें कोहली ने 500 से अधिक रन बनाए थे।

    उन्होंने 16 मैचों में 46.41 की औसत और 121.08 की स्ट्राइक रेट से 557 रन बनाए थे। उस सीजन में उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए और RCB उपविजेता रही थी।

    वह उस सीजन में RCB की ओर से क्रिस गेल (608) के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

    #3

    IPL 2013 में तीसरे सर्वाधिक रन 

    2012 के औसत सीजन के बाद कोहली IPL 2013 में फिर से फॉर्म में लौटे। उन्होंने 45.28 की औसत और 138.73 की स्ट्राइक रेट से 634 रन बनाए थे।

    वह उस सीजन में तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे। उन्होंने उस सीजन में संयुक्त रूप से सबसे अधिक 6 अर्धशतक लगाए थे। हालांकि, RCB प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी।

    केवल गेल (708) और CSK के माइक हसी (733) ने उनसे अधिक रन बनाए थे।

    #4

    IPL 2015 में भी चला था कोहली का बल्ला 

    कोहली ने IPL 2015 में भी 500 से अधिक रन बनाए थे और टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थे। उन्होंने IPL 2015 में 16 मैचों में 45.9 की औसत और 130.82 की स्ट्राइक रेट से 505 रन बनाए थे।

    उस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक भी लगाए वह। वह पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।

    RCB के लिए केवल एबी डिविलियर्स (513) ने ही उनसे अधिक रन बनाए थे।

    #5

    IPL 2016 में कोहली ने बनाए थे 973 रन 

    IPL 2016 में कोहली अलग लय में दिखे थे। उन्होंने उस सीजन में 16 मैचों में 81.08 की औसत और 152.03 की स्ट्राइक रेट से रिकॉर्ड 973 रन बनाए थे।

    इस बीच उन्होंने 4 शतक और 7 अर्धशतक अपने नाम किए थे। उस सीजन में भी RCB उपविजेता रही थी।

    बता दें कि अब तक किसी भी अन्य बल्लेबाज ने IPL के एक सीजन में 900 रन का आंकड़ा पार नहीं किया है।

    #6

    IPL 2018 में बनाए 530 रन 

    IPL 2018 में कोहली ने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन उनकी टीम प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही थी।

    उस सीजन में टीम की कप्तानी करने वाले कोहली ने 14 मैचों में 48.18 की औसत और 139.10 की स्ट्राइक रेट के साथ 530 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने 4 अर्धशतक भी लगाए थे।

    वह IPL 2018 सीजन में 7वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे।

    #7

    IPL 2023 में लगाए 2 शतक 

    कोहली ने IPL 2023 में एक बार फिर धमाकेदार प्रदर्शन किया था। पिछले सीजन में उन्होंने 14 मैचों में 53.25 की औसत और 139.82 की स्ट्राइक रेट के साथ 639 रन बनाए थे।

    इस बीच उनके बल्ले से 2 शतक और 6 अर्धशतक भी निकले। थे। उनके दोनों शतक लगातार मैचों में आए।

    हालांकि, RCB प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी। पिछले साल कोहली कुल मिलाकर चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विराट कोहली
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड

    विराट कोहली

    ICC ने विराट कोहली को चुना 'वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर', चौथी बार जीता यह पुरस्कार ICC अवार्ड्स
    अनुष्का शर्मा-विराट कोहली के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, दोस्त ने लगा दी मोहर अनुष्का शर्मा
    अनुष्का-विराट के माता-पिता बनने पर डिविलियर्स ने लगाई थी मोहर, अब बोले- बड़ी चूक हो गई अनुष्का शर्मा
    विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ बची हुई टेस्ट सीरीज से हुए बाहर, जानिए कारण इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: DC बनाम MI की अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में होगी टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट  दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2024: फिल सॉल्ट ने इस सीजन में लगाया अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े IPL 2024
    KKR बनाम PBKS: जॉनी बेयरस्टो ने IPL करियर का दूसरा शतक जड़ा, जानिए उनके आंकड़े  जॉनी बेयरस्टो
    IPL 2024: PBKS ने हासिल किया टी-20 इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य, KKR को दी शिकस्त  IPL 2024

    IPL 2024

    IPL 2024: LSG बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: GT बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  गुजरात टाइटंस
    IPL 2024: CSK बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: डेविड मिलर का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    IPL 2024: हेनरिक क्लासेन ने जड़ा इस संस्करण का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: फाफ डु प्लेसिस ने जड़ा इस संस्करण का दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: पैट कमिंस ने RCB के खिलाफ किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: SRH ने RCB को हराते हुए दर्ज की चौथी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025