IPL: MI ने स्टीफन जोंस को अपना गेंदबाजी सलाहकार नियुक्त किया- रिपोर्ट
क्या है खबर?
मुंबई इंडियंस (MI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 से पहले कीरोन पोलार्ड को अपना प्रमुख कोच नियुक्त किया। अब खबर है कि MI ने अपने सपोर्ट स्टाफ में स्टीफन जोंस को जोड़ा है। 5 बार खिताब जीत चुकी MI ने जोंस को गेंदबाजी सलाहकार के रूप में शामिल किया है। जोंस को तेज गेंदबाजों की गति बढ़ाने का एक्सपर्ट माना जाता है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
RR
इससे पहले RR के साथ काम कर चुके हैं जोंस
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, 52 साल के जोंस अब MI के 'डायरेक्टर ऑफ परफॉर्मेंस' जुबिन भरूचा के साथ मिलकर टीम के गेंदबाजी विभाग को मजबूत बनाएंगे।
जोंस इससे पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ काम कर चुके हैं।
उन्होंने 2019 में फ्रेंचाइजी के तेज गेंदबाजी कोच के रूप में काम किया था।
इसके बाद 2022 से वह RR के साथ ही हाई-परफॉर्मेंस फास्ट बॉलिंग कोच के पद पर थे।
करियर
ऐसा रहा था वेल्श में जन्में जोंस का क्रिकेटिंग करियर
वेल्श में जन्में जोंस ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला।
पूर्व तेज गेंदबाज जोन्स ने कुल 148 प्रथम श्रेणी मैचों के में समरसेट, नॉर्थम्पटनशायर, डर्बीशायर और केंट का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें 387 विकेट लिए हैं।
इसके अलावा 191 लिस्ट-A मैचों में 256 जबकि 56 टी-20 मैचों में 48 विकेट लिए हैं।
हाल ही में उन्होंने भारत के ऑलराउंडर नितीश रेड्डी के साथ काम किया था, जिससे रेड्डी की गेंदबाजी की गति में इजाफा हुआ है।