Loading...
मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को अपना प्रमुख कोच नियुक्त किया 
पोलार्ड मुंबई के नए कोच बने (तस्वीर: एक्स/@IPL)

मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को अपना प्रमुख कोच नियुक्त किया 

Oct 24, 2026
10:17 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (MI) ने कीरोन पोलार्ड को अपना नया कोच नियुक्त किया है। MI ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है। वह महेला जयवर्धने की जगह पर इस जिम्मेदारी में नजर आएंगे। पोलार्ड इस टीम के साथ बल्लेबाजी कोच के तौर पर काम कर चुके हैं और अब मुख्य कोच की भूमिका में नजर आएंगे। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

बयान 

MI की सह-मालकिन नीता अंबानी ने व्यक्त की अपनी खुशी 

MI की सह-मालकिन नीता अंबानी ने कहा, "पोलार्ड 22 साल की उम्र में MI से जुड़े थे और पिछले 16 सालों में हमारे परिवार का एक अहम हिस्सा बन गए हैं। बतौर खिलाड़ी उन्होंने हमें कई यादगार पल दिए हैं, और एक कोच के रूप में भी वे लगातार अपना अनुभव और खेल की गहरी समझ हमारे साथ साझा करते रहे हैं। हमें बहुत खुशी है कि वह प्रमुख कोच के रूप में यह नई जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।"

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

ADVERTISEMENT

बयान 

MI मेरे करियर का बड़ा हिस्सा रहा है- पोलार्ड 

पोलार्ड ने इस मौके पर कहा, "MI के प्रमुख कोच की भूमिका संभालना मेरे लिए सम्मान की बात है। MI मेरे जीवन और करियर का एक बहुत बड़ा हिस्सा रहा है। इस 'पलटन' के साथ मेरा जो जुड़ाव है, वह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। एक खिलाड़ी और फिर एक कोच के तौर पर इस सफर का हिस्सा रहने के कारण, मैं टीम का महत्व अच्छी तरह समझता हूं और MI का प्रतिनिधित्व करना बड़ी जिम्मेदारी है।"

ADVERTISEMENT

करियर 

शानदार रहा था पोलार्ड का IPL करियर 

पोलार्ड ने अपने IPL करियर में 189 मैचों में MI का प्रतिनिधित्व किया और इस दौरान 28.67 औसत और 147.32 की स्ट्राइक रेट से 3,412 रन बनाए थे।

अपने IPL करियर में उन्होंने 87* के सर्वोच्च स्कोर के साथ 16 अर्धशतक भी लगाए थे।

दूसरी तरफ गेंदबाजी में उन्होंने 31.59 की औसत और 8.79 की इकॉनमी रेट के साथ 69 विकेट लिए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 44 रन देते हुए 4 विकेट लेना रहा था।

उपलब्धि 

MI के साथ 5 बार चैंपियन रह चुके हैं पोलार्ड

पोलार्ड IPL में खिलाड़ी के तौर पर खासे सफल हुए हैं।

उन्होंने MI के साथ 5 खिताब भी जीते हैं, जो टूर्नामेंट में किसी भी विदेशी खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक हैं।

पोलार्ड ने 2 चैंपियंस लीग टी-20 खिताब भी जीते थे।

IPL में पोलार्ड MI फ्रेंचाइजी के लिए 150 से अधिक मैचों में खेलने वाले चुनिंदा विदेशी खिलाड़ियों में से एक हैं।

उन्होंने IPL 2023 से पहले इस लीग से संन्यास लिया था।

ADVERTISEMENT