Page Loader
IPL: ईशांत शर्मा के नाम दर्ज है पावरप्ले में 5 विकेट चटकाने का रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े
ईशांत शर्मा IPL में पावरप्ले में 5 विकेट चटकाने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL: ईशांत शर्मा के नाम दर्ज है पावरप्ले में 5 विकेट चटकाने का रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े

Mar 20, 2024
07:02 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का आगाज 22 मार्च को गत विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मैच से होगा। इस बार भी कई रिकॉर्ड बनते और टूटे देखे जा सकते हैं, लेकिन गेंदबाजी के एक रिकॉर्ड का टूटना बहुत मुश्किल होगा। दरअसल, ईशांत शर्मा IPL इतिहास में पावरप्ले में 5 विकेट चटकाने वाले एकमात्र गेंदबाज है और 13 सालों से यह रिकॉर्ड कायम है। आइए उनके IPL के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

जानकारी

ईशांत ने डेक्कन चार्जर्स की ओर से किया था यह कारनामा

ईशांत ने साल 2011 में डेक्कन चार्जर्स की ओर से कोच्चि टस्कर्स केरल के खिलाफ पावरप्ले में 12 रन खर्च कर 5 विकेट अपने नाम किए थे। उनकी गेंदबाजी की बदौलत ही डेक्कन चाजर्स को मैच में 55 रन से जीत मिली थी।

उपलब्धि

ईशांत के बाद इन्होंने किया पावरप्ले में बेहतरीन प्रदर्शन

ईशांत के बाद कोई भी गेंदबाज पावरप्ले में 5 विकेट नहीं ले पाया है। इस सूची में मोहम्मद शमी (4/7 बनाम दिल्ली कैपिटल्स), धवल कुलकर्णी (4/8 बनाम RCB), अजीत चंदेला (4/9 बनाम पुणे वॉरियर्स), शोएब अख्तर (4/11 बनाम दिल्ली कैपिटल्स), दीपक चाहर (4/16 बनाम कोलकाता नाइट राइडर्सस), पैट कमिंस (4/29 बनाम राजस्थान रॉयल्स) संयुक्त रूप से दूसरे और श्रीनाथ अरविंद (4/16 बनाम पंजाब किंग्स) और रविचंद्रन अश्विन (4/16 बनाम कोलकाता नाइट राइडर्सस) तीसरे स्थान पर हैं।

करियर

कैसा रहा है ईशांत का IPL करियर?

ईशांत ने पहला IPL मैच RCB के खिलाफ 18 अप्रैल, 2008 को खेला था। उन्होंने अब तक 101 मुकाबले खेले हैं और 35.45 की औसत से 82 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/12 का रहा है। उन्होंने 8.12 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 26.18 की रही है। उनके खिलाफ बल्लेबाजों ने 2,907 रन बनाए हैं। वह 1 बार 5 विकेट हॉल लेने में कामयाब रहे हैं।