NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024 नीलामी: रचिन रविंद्र को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा
    अगली खबर
    IPL 2024 नीलामी: रचिन रविंद्र को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा
    वनडे विश्व कप 2023 में सर्वाधिक रन बनाने वाले कीवी बल्लेबाज रहे थे रविंद्र (तस्वीर: एक्स/@BLACKCAPS)

    IPL 2024 नीलामी: रचिन रविंद्र को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा

    लेखन अंकित पसबोला
    Dec 19, 2023
    02:01 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 से पहले हुई नीलामी में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के रचिन रविंद्र को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा है। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था।

    इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने वनडे विश्व कप 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था।

    वह पहली बार IPL में खेलते हुए नजर आएंगे।

    आइए उनके हालिया प्रदर्शन और टी-20 क्रिकेट के आंकड़ों के बारे में जानते हैं।

    विश्व कप

    वनडे विश्व कप 2023 में सर्वाधिक रन बनाने वाले कीवी बल्लेबाज रहे थे रविंद्र

    रविंद्र वनडे विश्व कप 2023 में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने 10 मैच की 10 पारियों में 64.22 की औसत और 106.45 की स्ट्राइक रेट से 578 रन बनाए थे।

    वह विराट कोहली (765), रोहित शर्मा (597) और क्विंटन डिकॉक (594) के बाद चौथे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे।

    इस युवा बल्लेबाज ने विश्व कप 2023 में 123 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 3 शतक और 2 अर्धशतक लगाए थे।

    रिकॉर्ड

    रविंद्र ने बनाए थे ये रिकॉर्ड्स 

    रविंद्र विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक शतक (3) लगाने वाले कीवी खिलाड़ी बने थे।

    इस मामले में उन्होंने केन विलियमसन (2), स्टेफन फ्लेमिंग, मार्टिन गुप्टिल, सकॉट स्टायरिस, ग्लेन टर्नर और नाथन एस्टल को पीछे छोड़ा था, जिन्होंने 2-2 शतक जड़े थे।

    रविंद्र वनडे विश्व कप में 500 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए थे। इस मामले में उन्होंने इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (534 रन, 2019) की बराबरी हासिल कर ली है।

    टी-20

    रविंद्र के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर पर एक नजर

    रविंद्र ने सितंबर 2021 में अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी।

    उन्होंने अब तक कीवी टीम से 18 टी-20 मैचों की 16 पारियों में 117.88 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 145 रन बनाए हैं। इस बीच वह कोई अर्धशतक भी नहीं लगा सके हैं और 26 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है।

    बाएं हाथ से उपयोगी स्पिंग गेंदबाजी करने वाले रविंद्र ने 6.67 की इकॉनमी रेट के साथ 13 विकेट लिए थे।

    टी-20 करियर

    अब तक कुल 53 टी-20 मैच खेल चुके हैं रविंद्र 

    अपने टी-20 करियर में रविंद्र अब तक प्रभाव छोड़ने में असफल नजर आए हैं। उन्होंने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में 53 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें 16.26 की औसत और 122.86 की स्ट्राइक रेट के साथ 608 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने सिर्फ 1 अर्धशतक अपने नाम किया है।

    गेंदबाजी में उन्होंने 7.45 की इकॉनमी रेट के साथ 41 विकेट चटकाए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 22 रन देते हुए 3 विकेट लेने रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रचिन रविंद्र
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने KKR को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने अपने आखिरी मैच में KKR को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  IPL 2025

    रचिन रविंद्र

    वनडे विश्व कप 2023: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स  वनडे विश्व कप 2023
    रचिन रविंद्र ने नीदरलैंड के खिलाफ वनडे करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े  नीदरलैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: रचिन रविंद्र और डेरिल मिचेल ने बनाया साझेदारी का नया रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    रचिन रविंद्र ने खेली एक और शानदार पारी, विश्व कप 2023 में बनाया तीसरा 50+ स्कोर  भारतीय क्रिकेट टीम

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: रिटेंशन के बाद ऐसी है LSG की टीम, जानिए किन खिलाड़ियों को किया रिलीज लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2024: हार्दिक पांड्या अब मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे, शुभमन गिल बने गुजरात के कप्तान शुभमन गिल
    IPL 2024: कप्तान के तौर पर कैसे हैं रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के आंकड़े? रोहित शर्मा
    IPL 2024: महेंद्र सिंह धोनी ने शुरू की तैयारी, टेनिस खेलते नजर आए महेंद्र सिंह धोनी

    क्रिकेट समाचार

    विजय हजारे ट्रॉफी 2023, फाइनल: अशोक मेनारिया ने लगाया लिस्ट-A करियर का 19वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े विजय हजारे ट्रॉफी
    विजय हजारे ट्रॉफी 2023: अनिकेत चौधरी ने लिस्ट-A क्रिकेट में चौथी बार लिया 4 विकेट हॉल विजय हजारे ट्रॉफी
    IPL 2024: नीलामी में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों पर लग सकती है बड़ी बोली, जानिए कारण इंडियन प्रीमियर लीग
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को लगा बड़ा झटका, मार्नस लाबुशेन की चोट को लेकर बढ़ी चिंता  मार्नस लाबुशेन

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    केन विलियमसन का टेस्ट क्रिकेट में एशिया महाद्वीप में शानदार रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़ेए केन विलियमसन
    केन विलियमसन की इस साल सभी प्रारूपों में रही है सर्वाधिक औसत, जानिए आंकड़े बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    पहला टेस्ट: न्यूजीलैंड के खिलाफ बांग्लादेश का पलड़ा भारी, ऐसा रहा मैच का तीसरा दिन  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    केन विलियमसन ने टेस्ट क्रिकेट में नंबर-3 पर लगाए हैं 27 शतक, जानिए आंकड़े केन विलियमसन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025