Loading...
IPL: अमित मिश्रा DC के स्पिन गेंदबाजी कोच बने, हुआ आधिकारिक ऐलान
मिश्रा बने DC के कोच (तस्वीर: एक्स/@DelhiCapitals)

IPL: अमित मिश्रा DC के स्पिन गेंदबाजी कोच बने, हुआ आधिकारिक ऐलान

Oct 21, 2026
03:14 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने अमित मिश्रा को अपना स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। मंगलवार (21 अक्टूबर) को DC ने आधिकारिक ऐलान किया है। मिश्रा IPL इतिहास में DC की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वह आगामी सीजन के लिए DC के स्पिनरों के साथ काम करेंगे। मिश्रा की नियुक्ति के साथ ही DC ने पिछले सीजन की तुलना में अपने कोचिंग स्टाफ में पूरा बदलाव किया है।

स्टाफ 

गांगुली की अगुआई में नजर आएगा DC का कोचिंग स्टाफ

हाल ही में भारत के पूर्व दिग्गज सौरव गांगुली को DC ने अपना प्रमुख कोच बनाया था।

उन्हें हेमांग बदानी की जगह पर ये जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिन्होंने 2 सीजन तक DC के मुख्य कोच की भूमिका निभाई थी।

वहीं, युवराज सिंह को DC ने अपना बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया था।

इस तरह युवराज आगामी IPL सत्र में DC की टीम के साथ अपने कोचिंग करियर की शुरुआत भी करेंगे।

चमिंडा वास को तेज गेंदबाजी कोच बनाया था।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

ADVERTISEMENT

आंकड़े 

IPL में बेमिसाल हैं मिश्रा के आंकड़े 

मिश्रा IPL इतिहास में सर्वाधिक तीन हैट्रिक लेने वाले इकलौते गेंदबाज हैं। उनकी पहली हैट्रिक 2008 के उद्घाटन संस्करण में डेक्कन चार्जर्स (5/17) के खिलाफ आई थी।

इसके बाद 2011 और 2013 में भी ये कारनामा किया था।

अपने IPL करियर में उन्होंने 162 मैचों में 23.82 की औसत और 7.37 की इकॉनमी रेट के साथ 174 विकेट लिए थे। एक पारी में उन्होंने 5 विकेट हॉल भी लिया था।

ADVERTISEMENT

आंकड़े 

DC से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं मिश्रा 

मिश्रा IPL में 10 सीजन में DC की ओर से खेल चुके थे। वह DC की ओर से 100 से ज्यादा विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज हैं।

उन्होंने DC की ओर से 103 टी-20 मैचों में 23.93 की औसत और 7.37 की इकॉनमी रेट के साथ 110 विकेट लिए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17 रन देते हुए 5 विकेट लेना रहा है।

DC के लिए उनके बाद दूसरे सर्वाधिक विकेट अक्षर पटेल (78) ने लिए हैं।

DC 

DC के इन युवा गेंदबाजों को पहुंचेगा फायदा 

हाल ही में DC ने युवा लेग स्पिनर जीशान अंसारी को अपने साथ शामिल किया था।

वह SRH के साथ हुई एक ट्रेड डील के तहत DC में आए हैं, जिसके बदले में तेज गेंदबाज टी नटराजन SRH चले गए थे।

अगर DC अगले साल के टूर्नामेंट के लिए लेग-स्पिनर विप्रज निगम और रेहान अहमद को टीम में बनाए रखती है, तो उन्हें भी इसका फायदा मिलेगा।

ADVERTISEMENT