IPL: चमिंडा वास DC के तेज गेंदबाजी कोच बने, हुआ आधिकारिक ऐलान
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज चमिंडा वास को अपना तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बारे में औपचारिक ऐलान किया है। वह अब मुनाफ पटेल की जगह लेंगे, जो पिछले 2 सीजन तक DC टीम के गेंदबाजी कोच थे। वास पहली बार IPL में कोचिंग करते हुए दिखेंगे। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
करियर
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर गेंदबाजी कोच काम कर चुके हैं वास
बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज वास का अंतरराष्ट्रीय करियर शानदार रहा था।
उन्होंने 111 टेस्ट में 29.58 की औसत से 355 विकेट लिए थे।
उन्होंने 322 वनडे मैचों में 400 विकेट लिए थे। इस बीच उनका गेंदबाजी औसत 27.53 का रहा था।
वास इससे पहले श्रीलंका टीम के गेंदबाजी कोच की भूमिका निभा चुके हैं।
वह बतौर गेंदबाजी कोच न्यूजीलैंड (2012) और आयरलैंड (2016) की टीम के साथ भी काम कर चुके हैं।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
World Cup winner and Sri lanka's best ever 🔥
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) October 17, 2026
Welcome to Tiger Territory, coach 💙❤️ pic.twitter.com/SuVQ9rGHuO
IPL
IPL में डेक्कन चार्जर्स से खेल चुके हैं वास
वास एक खिलाड़ी के तौर पर भी IPL का हिस्सा रह चुके हैं।
2008 से 2010 तक वे डेक्कन चार्जर्स की टीम का हिस्सा थे। इस तरह, 2010 के बाद वे पहली बार इस लीग में वापसी कर रहे हैं, लेकिन एक अलग भूमिका में।
चार्जर्स के साथ अपने समय के दौरान, वास ने 13 मैचों में 18 विकेट लिए थे और उनकी इकॉनमी रेट 7.55 की रही थी।
कोचिंग
गांगुली की अगुआई में नजर आएगा DC का कोचिंग स्टाफ
हाल ही में भारत के पूर्व दिग्गज सौरव गांगुली को DC ने अपना प्रमुख कोच बनाया था।
उन्हें हेमांग बदानी की जगह पर ये जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिन्होंने 2 सीजन तक DC के मुख्य कोच की भूमिका निभाई थी।
वहीं, युवराज सिंह को DC ने अपना बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया था।
इस तरह युवराज आगामी IPL सत्र में DC की टीम के साथ अपने कोचिंग करियर की शुरुआत भी करेंगे।
DC
DC ने पिछले 2 सीजन में किया है निराश
IPL 2026 में DC ने को 7 मैचों में जीत मिली, जबकि 7 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। टीम ने सत्र का अंत 14 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहते हुए किया था।
इससे पहले IPL 2025 में DC ने 7 मैच जीते थे और 6 में शिकस्त झेली थी। तब DC की टीम अंक तालिका में 5वें स्थान पर समाप्त हुई थी।
अब नए कोचिंग दल के साथ DC प्रदर्शन में सुधार करना चाहेगी।