LOADING...
IPL 2026: क्यों दिल्ली के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं रोहित शर्मा? जानिए उनके आंकड़े 
रोहित शर्मा के आंकड़े DC के खिलाफ कमाल के हैं (फाइल तस्वीर)

IPL 2026: क्यों दिल्ली के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं रोहित शर्मा? जानिए उनके आंकड़े 

Apr 03, 2026
07:50 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 8वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से होगा। दोनों टीमों ने इस सीजन अपने पहले मुकाबले जीत लिए हैं। ऐसे में एक जोरदार भिड़ंत देखने को मिल सकती है। MI के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने पहले मैच में 78 रन की पारी खेली थी। ऐसे में उनसे एक और बड़ी पारी की उम्मीद होगी। ऐसे में आइए DC के खिलाफ उनके आंकड़े जान लेते हैं।

आंकड़े

DC के खिलाफ सिर्फ 2 बल्लेबाजों ने बनाए 1,000 से ज्यादा रन 

DC के खिलाफ IPL में सिर्फ 2 बल्लेबाजों ने 1,000 से ज्यादा रन बनाए हैं। ये खिलाड़ी रोहित और विराट कोहली (1,130 रन) हैं। रोहित ने इस टीम के खिलाफ 37 मैच खेले हैं और इसकी 37 पारियों में 31.08 की औसत और 132.62 की स्ट्राइक रेट से 1,057 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 6 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 74* रन रहा है। ऐसे में DC के बल्लेबाज रोहित को जल्द से जल्द आउट करना चाहेंगे।

जानकारी

IPL 2025 में ऐसा था रोहित का प्रदर्शन 

IPL 2025 में रोहित ने 15 मुकाबले खेले थे। इसकी 15 पारियों में 29.85 की औसत और 149.28 की स्ट्राइक रेट से 418 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 81 रन रहा था।

Advertisement

करियर

ऐसा रहा है रोहित का करियर 

रोहित ने साल 2008 में KKR के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 273 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 268 पारियों में 29.93 की औसत और 132.61 की स्ट्राइक रेट के साथ 7,124 रन बनाए हैं। उन्होंने 2 शतक और 48 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 109 रन का है। वह IPL में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने पिछले सीजन में IPL इतिहास में 7,000 रन पूरे किए थे।

Advertisement