LOADING...
IPL 2026: सूर्यकुमार यादव ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जड़ा 5वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े
सूर्यकुमार यादव ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी (तस्वीर: एक्स@IPL)

IPL 2026: सूर्यकुमार यादव ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जड़ा 5वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े

Apr 04, 2026
05:05 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 8वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (51) खेली। यह उनके IPL करियर का 30वां और DC के खिलाफ 5वां अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने केवल 35 गेंदों में पूरा किया। उनकी इस पारी की बदौलत ही MI की टीम शुरुआती झटकों से उभरकर सम्मानजनक स्कोर बनाने में सफल रही। आइए उनकी पारी और आंकड़े जानते हैं।

बल्लेबाजी

कैसी रही सूर्यकुमार की पारी और साझेदारी?

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी MI को 18 रन के स्कोर पर 2 बड़े झटके लग गए थे। उसके बाद बल्लेबाजी पर आए सूर्यकुमार ने रोहित शर्मा (35) के साथ तीसरे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी कर टीम को मुश्किल से निकाला। उन्होंने नमन धीर के साथ 5वें विकेट के लिए 37 रन की साझेदारी कर स्कोर को 120 के पार पहुंचाया। वह 36 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों से 51 रन बनाकर आउट हुए।

करियर

कैसा रहा है सूर्यकुमार का IPL करियर?

सूर्यकुमार ने अपने IPL करियर का आगाज 2012 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ किया था। वह अब तक 168 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 153 पारियों में 35.02 की औसत और 148.71 की स्ट्राइक रेट के साथ 4,378 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 30 अर्धशतकों के साथ 2 शतक भी जड़े हैं। इस लीग में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 103 रन का रहा है। वह अब तक 460 चौके और 170 छक्के भी जड़ चुके हैं।

Advertisement