IPL 2026: साई सुदर्शन ने RR के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 9वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (73) खेली। यह उनके IPL करियर का 13वां और RR के खिलाफ दूसरा ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 33 गेंदों में पूरा किया। उनकी इस पारी की बदौलत GT की टीम ने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए मजबूत शुरुआत की। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
बल्लेबाजी
कैसी रही सुदर्शन की पारी और साझेदारी?
GT को 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सुदर्शन और कुमार कुशाग्र (18) ने शानदार शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 78 रन जोड़ दिए। उसके बाद सुदर्शन ने जोस बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी निभाई। इस दौरान सुदर्शन ने अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, फिर रवि बिश्नोई ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। सुदर्शन 44 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्कों से 73 रन बनाकर आउट हुए।
करियर
कैसा रहा है सुदर्शन का IPL करियर?
IPL में सुदर्शन ने अपना पहला मुकाबला साल 2022 में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 42 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 42 पारियों में 49.45 की औसत और 146.34 की स्ट्राइक रेट से 1,879 रन बनाए हैं। सुदर्शन ने अपने IPL करियर में 2 शतक के अलावा 13 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 रन रहा है। वह शुरुआत से ही GT की टीम का हिस्सा रहे हैं।