LOADING...
वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का 5वां अर्धशतक, सबसे तेज 1,000 रन भी पूरे
वैभव सूर्यवंशी ने शानदार शतकीय अर्धशतकीय पारी खेली (तस्वीर: एक्स/@IPL)

वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का 5वां अर्धशतक, सबसे तेज 1,000 रन भी पूरे

May 29, 2026
09:38 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शानदार अर्धशतकीय पारी (96) खेली। ये उनके IPL करियर का छठा अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 31 गेंदों में पूरा किया। इस सीजन वैभव ने अपना 5वां पचासा लगाया। इसी के साथ उन्होंने IPL 2026 में 700 रन भी पूरे कर लिए। वैभव IPL के इतिहास में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 1,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज भी बने।

पारी

ऐसी रही वैभव की पारी और साझेदारी 

RR को 9 रन पर 2 झटके लगे थे। यहां से वैभव ने रविंद्र जडेजा के साथ पारी संभाली। दोनों ने 65 गेंदों में 127 रन की साझेदारी निभाई। वैभव ने 47 गेंदों का सामना किया और 96 रन बनाकर कगिसो रबाडा की गेंद पर आउट हुए। उनका कैच प्रसिद्ध कृष्णा ने पकड़ा। उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के जड़े। उनकी स्ट्राइक रेट 204.26 की रही। पिछले मैच में वैभव ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 97 रन बनाए थे।

पावरप्ले

वैभव ने रचा इतिहास 

वैभव किसी भी टी-20 टूर्नामेंट के पावरप्ले में 500 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने IPL 2016 में पावरप्ले में 467 रन बनाए थे। इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के ही ट्रेविस हेड (402 रन, IPL 2024) तीसरे, साई सुदर्शन (402 रन, IPL 2025) चौथे और एडम गिलक्रिस्ट (382 रन, IPL 2009) 5वें पायदान पर मौजूद हैं।

Advertisement

अनकैप्ड

वैभव 700+ रन बनाने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी 

वैभव ने इस मामले में RR में अपने साथी सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने IPL 2023 में अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में RR की ओर से 625 रन बनाए थे। सूची में शॉन मार्श दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने IPL 2008 में पंजाब किंग्स (PBKS) की ओर से खेलते हुए 616 रन बनाए थे। इसी तरह RR के कप्तान रियान पराग तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने IPL 2024 में 573 रन अपने नाम किए थे।

Advertisement

कम 

सबसे कम गेंदों में 1,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज 

IPL के इतिहास में सबसे कम गेंदों में 1,000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड अब वैभव के नाम हो गया है। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 440 गेंदों में हासिल की है। इस सूची में दूसरे स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पूर्व दिग्गज आंद्रे रसेल हैं, जिन्होंने 545 गेंदों में 1,000 रन पूरे किए थे। इसके बाद टिम डेविड ने 560 गेंदों, जबकि ट्रेविस हेड और फिल सॉल्ट ने 575-575 गेंदों में यह आंकड़ा छुआ था।

जानकारी

वैभव ने हासिल की ये उपलब्धि

एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा बार 90 से 99 के बीच आउट होने का रिकॉर्ड अब संयुक्त रूप से वैभव और ग्लेन मैक्सवेल के नाम है। मैक्सवेल 2014 में 3 बार आउट हुए थे, जबकि वैभव ने इसकी बराबरी कर ली है।

Advertisement