LOADING...
IPL 2026: SRH ने KKR को हराते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स
SRH ने अपनी पहली जीत दर्ज की (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: SRH ने KKR को हराते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स

Apr 02, 2026
11:06 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के छठे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 65 रन से हराते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की। ईडन गार्डन स्टेडियम में हुए मैच में SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 226/8 का स्कोर बनाया, जिसमें हेनरिक क्लासेन का अर्धशतक (52) शामिल रहा। जवाब में KKR की टीम अंगकृष रघुवंशी के अर्धशतक (52) के बावजूद 161 रन पर सिमट गई।

लेखा-जोखा 

इस तरह से रोचक रहा मुकाबला 

SRH से पारी की शुरुआत करते हुए अभिषेक शर्मा (48) और ट्रेविस हेड (46) ने जोरदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद क्लासेन ने अर्धशतक लगाया। उनके अलावा नितीश रेड्डी की 39 रन की पारी की मदद से SRH ने बड़ा स्कोर बनाया। KKR से ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 विकेट लिए। जवाब में फिन एलन (28) ने तेज शुरुआत दिलाई। इसके बाद रघुवंशी और रिंकू सिंह (35) ने संघर्ष किया, लेकिन जीत नहीं दिला सके।

अर्धशतक 

अर्धशतक से चूके अभिषेक और हेड 

अभिषेक ने पारी का 5वां ओवर करने आए वरुण चक्रवर्ती की जमकर खबर ली। उन्होंने पावरप्ले के उस ओवर में चक्रवर्ती के खिलाफ 3 चौके और 2 छक्के लगाए। उम्दा लय में नजर आ रहे इस सलामी बल्लेबाज ने सिर्फ 21 गेंदों में 4 चौकों और इतने ही छक्के की मदद से 48 रन बनाए। उन्होंने ट्रेविस हेड के साथ 82 रन की साझेदारी की। हेड 21 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

क्लासेन 

क्लासेन ने IPL में अपना 8वां अर्धशतक लगाया 

SRH ने 111 रन के स्कोर पर जब अपना दूसरा विकेट खोया, तब क्लासेन क्रीज पर आए। शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 11 गेंदों में 12 रन बनाए थे। क्रीज पर टिकने के बाद इस दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने अपनी रन गति में इजाफा किया और 34 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। वह 35 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने नितीश रेड्डी (39) के साथ मिलकर 82 रन की साझेदारी की।

Advertisement

गेंदबाजी 

मुजरबानी ने चटकाए 4 विकेट

पारी का दूसरा ओवर करते हुए मुजरबानी ने बिना विकेट लिए 16 रन दिए। महंगा ओवर होने के बाद जिम्बाब्वे के इस तेज गेंदबाज ने अपने दूसरे ओवर में विपक्षी कप्तान ईशान किशन और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के विकेट चटकाए। उन्होंने अपने चौथे और पारी के 20वें ओवर में 2 सफलताएं हासिल की। अपने 4 ओवर में उन्होंने 10.25 की इकॉनमी रेट के साथ 41 रन दिए।

जानकारी

SRH के विरुद्ध दूसरा सबसे बेहतर प्रदर्शन वाले KKR के गेंदबाज 

मुजरबानी अब KKR की ओर से SRH के खिलाफ दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज बन गए। बता दें कि SRH के विरुद्ध KKR से सबसे बेहतर प्रदर्शन का रिकॉर्ड प्रसिद्ध कृष्णा (4/30, 2018) के नाम पर दर्ज है।

रिंकू 

KKR से सर्वाधिक कैच पकड़ने वाले फील्डर बने रिंकू सिंह 

रिंकू ने मैच के दौरान 2 कैच पकड़े और इसके साथ ही वह अब IPL के इतिहास में KKR की ओर से सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी (आउटफील्डर) बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। क्रिकइंफो के अनुसार, KKR से 61 मैचों में रिंकू ने 41 कैच लपके हैं। KKR के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रसेल ने 133 मैचों में 40 कैच लिए थे।

अर्धशतक 

रघुवंशी ने लगाया लगातार दूसरा अर्धशतक  

लक्ष्य का पीछा करते हुए KKR ने जब 30 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट खोया, तब रघुवंशी क्रीज पर आए। उन्होंने बल्लेबाजी के लिए मददगार नजर आ रही पिच पर कुछ आकर्षक शॉट लगाए। इस युवा बल्लेबाज ने 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उम्दा लय में नजर आ रहे रघुवंशी 29 गेंदों में 52 रन बनाकर रन आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 2 छक्के भी लगाए।

ट्विटर पोस्ट

KKR को लगातार दूसरे मैच में मिली हार 

Advertisement