LOADING...
IPL 2026: रिंकू सिंह ने 2 शानदार कैच लेते हुए बनाया ये रिकॉर्ड, यहां देखिए वीडियो
रिंकू ने पकड़े 2 कैच (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: रिंकू सिंह ने 2 शानदार कैच लेते हुए बनाया ये रिकॉर्ड, यहां देखिए वीडियो

Apr 02, 2026
09:57 pm

क्या है खबर?

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के उपकप्तान रिंकू सिंह ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया है। दरअसल, रिंकू अब IPL के इतिहास में KKR की ओर से सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी (आउटफील्डर) बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रिंकू ने ईडन गार्डन स्टेडियम में IPL 2026 सीजन के छठे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 2 कैच लेकर यह मुकाम हासिल किया।

कैच 

ऐसे पकड़े रिंकू ने कैच 

SRH की पारी के 9वें ओवर में, रिंकू ने ब्लेसिंग मुजरबानी की गेंद पर ईशान किशन का कैच लपका। किशन ने मुजरबानी की गेंद पर जोरदार शॉट लगाया, लेकिन गेंद सीधे स्वीपर-कवर पर खड़े रिंकू के हाथों में चली गई। इसके बाद 10वें ओवर में, रिंकू ने लॉन्ग-ऑफ की बॉउंड्री के नजदीक दौड़कर अनिकेत वर्मा का कैच पूरा किया। उन्होंने अनुकूल रॉय की गेंद पर दूसरा कैच लपका।

जानकारी

रिंकू ने रसेल का रिकॉर्ड तोड़ा 

क्रिकइंफो के अनुसार, KKR से 61 मैचों में रिंकू ने 41 कैच लपके हैं। KKR के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रसेल ने 133 मैचों में 40 कैच लिए थे। सुनील नरेन KKR के एकमात्र ऐसे अन्य आउटफील्डर हैं, जिन्होंने 35 से ज्यादा (36) कैच लिए हैं।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

Advertisement