Page Loader
IPL 2025: रियान पराग ने रचा इतिहास, KKR के खिलाफ जड़े लगातार 6 छक्के
रियान पराग ने KKR के खिलाफ लगातार जड़े 6 छक्के (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: रियान पराग ने रचा इतिहास, KKR के खिलाफ जड़े लगातार 6 छक्के

May 04, 2025
06:54 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 53वें मैच में राजस्थान राॅयल्स (RR) के कप्तान रियान पराग ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने अपनी पारी के दौरान लगातार 6 छक्के जड़कर KKR को बैकफुट पर धकेल दिया। वह IPL इतिहास में यह कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं। हालांकि, उन्होंने ये छक्के 2 गेंदबाजों के खिलाफ जड़े हैं। आइए उनके आंकड़े जानते हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो

छक्के

पराग ने इस तरह जड़े लगातार 6 छक्के

पराग को RR की पारी का 13वां ओवर लेकर आए मोईन अली की दूसरी गेंद पर स्ट्राइक मिली थी। इसके बाद उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शेष 5 गेंदों पर शानदार छक्के जड़ दिए। इसके बाद पारी का 14वां ओवर लेकर आए वरुण चक्रवर्ती की पहली गेंद पर शिमरोन हेटमायर ने एक रन लेकर पराग को स्ट्राइक दे दी। इसके बाद ओवर की दूसरी गेंद पर पराग ने एक और छक्का जड़ते हुए अपने लगातार 6 छक्के पूरे कर लिए।

रिकॉर्ड

पराग ने इन दिग्गजों को पछाड़ा

पराग अब IPL इतिहास में लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल (बनाम राहुल शर्मा, 2012), गुजरात टाइटंस (GT) के राहुल तेवतिया (बनाम शेल्डन कॉट्रेल, 2020), चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के रविंद्र जडेजा (बनाम हर्षल पटेल, 2021) और KKR के रिंकू सिंह (बनाम यश दयाल, 2023) को पीछे छोड़ दिया है। इन सभी बल्लेबाजों ने IPL में लगातार 5-5 छक्के जड़े हैं।

करियर

कैसा रहा है पराग का IPL करियर? 

पराग IPL 2019 से RR के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक 82 मुकाबले खेले हैं और इसकी 70 पारियों में लगभग 25 की औसत और 142.46 की स्ट्राइक रेट से 1,550 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। उनके बल्ले से 7 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 95 रन रहा है। गेंदबाजी में इस खिलाड़ी ने 6 विकेट अपने नाम किए हैं। IPL 2024 में पराग के बल्ले से 52.09 की औसत से 573 रन निकले थे।