Page Loader
IPL 2025: रियान पराग को जीत के बाद झटका, देना होगा 12 लाख रुपये का जुर्माना
रियान पराग पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: रियान पराग को जीत के बाद झटका, देना होगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

Mar 31, 2025
01:30 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 11वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान रियान पराग को चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ जीत के बाद बड़ा झटका लगा है। मैच में RR के धीमी ओवर गति बनाए रखने को लेकर पराग पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इससे उनकी जीत की खुशी काफूर हो गई। पराग ने भी इस गलती को मान लिया है और भविष्य में ओवर गति को बनाए रखने का वादा किया है।

बयान

IPL की ओर से जारी किया गया बयान

IPL की ओर से मामले में कहा गया है, "RR पूरे मैच में धीमी ओवर गति से चल रही थी। ऐसे में वह निर्धारित समय तक 2 ओवर पीछे थी। चूंकि, न्यूनतम ओवर गति से संबंधित आचार संहिता के तहत यह RR का पहला अपराध था। इसलिए कप्तान पराग पर न्यूनतम 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।" बता दें कि मैच के बाद पराग ने मैच रैफरी के सामने धीमी ओवर गति का अपराध स्वीकार कर लिया था।

जानकारी

कप्तानों पर मैच प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता 

BCCI ने हाल ही में IPL 2025 के लिए मैच परिस्थितियों में बदलाव किए हैं। कप्तानों को अब धीमी ओवर गति के लिए प्रतिबंधित नहीं किया जाएगा। उन्हें डिमेरिट अंक दिए जाएंगे। हालांकि, गंभीर अपराधों की स्थिति में प्रतिबंध भी लगाया जा सकेगा।

परिणाम

RR ने CSK को 6 रन से हराया

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए RR ने संजू सैमसन (20), नितीश राणा (81) और रियान पराग (37) की पारियों की बदौलत 182/9 रन का स्कोर खड़ा किया था। CSK से खलील अहमद, नूर अहमद और मथिशा पथिराना ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में CSK की टीम कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (63) और रविंद्र जडेजा (32) की पारियों के बाद पूरे ओवर खेलकर 176/6 रन ही बना सकी। RR की ओर से वनिंदु हसरंगा ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके।