
IPL: सबसे ज्यादा बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का आगाज 22 मार्च से होने वाला है। इस लीग में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए हैं। उनके बल्ले से 244 पारियों में 8,004 रन निकले हैं।
लीग में सबसे ज्यादा विकेट (205) युजवेंद्र चहल ने अपने नाम किए हैं।
इन सब के बीच आइए उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं जो क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग में सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब अपने नाम किया है।
#1
एबी डिविलियर्स
इस सूची में पहले स्थान पर पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स हैं। वह साल 2008 से 2021 तक IPL खेले।
डिविलियर्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम का हिस्सा रहे। उन्होंने 184 मुकाबलों में 25 बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब अपने नाम किया।
उन्होंने अपने करियर की 170 पारियों में 39.70 की औसत और 151.68 की स्ट्राइक रेट से 5,162 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 3 शतक और 40 अर्धशतक निकले थे।
#2
क्रिस गेल
दूसरे स्थान पर एक और पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल हैं। वह 2009 से 2021 तक IPL खेले। गेल पंजाब किंग्स (PBKS), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और RCB की टीम का हिस्सा रहे।
उन्हें 142 मुकाबलों में 22 बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब मिला।
इस खिलाड़ी ने 141 पारियों में 39.72 की औसत और 148.98 की स्ट्राइक रेट से 4,965 रन बनाए। उनके बल्ले से 6 शतक और 31 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 175* रन था।
#3
रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस (MI) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने पहला मुकाबला साल 2008 में खेला था। वह डेक्कन चार्जर्स (अब सनराइजर्स हैदराबाद) की टीम का भी हिस्सा रहे थे।
इस खिलाड़ी ने 257 मुकाबलों में 19 बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब अपने नाम किया है।
उन्होंने 252 पारियों में 29.72 की औसत और 131.14 की स्ट्राइक रेट से 6,628 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 2 शतक और 43 अर्धशतक निकले हैं।
#4
विराट कोहली
RCB के लिए साल 2008 से खेलने वाले विराट कोहली सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 252 मैच में 18 बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब अपने नाम किया है।
उन्होंने 244 पारियों में 38.66 की औसत से 8,004 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 8 शतक और 55 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113* रन रहा है।
वह IPL के इतिहास में एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 8,000 से ज्यादा रन बनाए हैं।