NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: RR की RCB से होगी टक्कर, जानिए एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन
    अगली खबर
    IPL 2025: RR की RCB से होगी टक्कर, जानिए एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की चुनौती का सामना करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: RR की RCB से होगी टक्कर, जानिए एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 12, 2025
    04:54 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में रविवार (13 अप्रैल) को 28वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।

    RCB को अब तक खेले 5 मुकाबलों में से 3 में जीत मिली है। RR ने 5 मैचों में से केवल 2 में जीत दर्ज की है। वह जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।

    आइए दोनों टीमें के एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

    हेड-टू-हेड

    RR और RCB के बीच रहा है कांटे का मुकाबला

    RCB और RR के बीच अब तक 32 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 15 मुकाबलों में RCB को जीत मिली है, जबकि 14 मैच RR ने अपने नाम किए हैं। 3 मैच का कोई नतीजा नहीं निकल पाया है।

    IPL 2024 में दोनों के बीच 2 मैच खेले गए थे। पहले मैच को RR ने 4 विकेट और दूसरा मुकाबला उसने 6 विकेट से अपने नाम किया था।

    IPL 2023 के दोनों मैच RCB ने जीते थे।

    प्रदर्शन

    RR के प्रमुख खिलाड़ियों का RCB के खिलाफ प्रदर्शन

    RR के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अब तक RCB के खिलाफ 7 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 21.14 की औसत और 132.14 की स्ट्राइक रेट से 148 रन बनाए हैं। वह बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

    संजू सैमसन ने RCB के खिलाफ 23 पारियों में 3 अर्धशतक की बदौलत 469 रन बनाए हैं।

    इसी तरह तेज गेंदबाज संदीप शर्मा इस टीम के खिलाफ 21.74 की औसत के साथ 27 विकेट लेने में सफल रहे हैं।

    आंकड़े

    RCB के प्रमुख खिलाड़ियों का RR के खिलाफ प्रदर्शन

    RCB के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने RR के खिलाफ 30 पारियों में 30.56 की औसत से 764 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 1 शतक और 4 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113* रन रहा है।

    रजत पाटीदार ने RR के खिलाफ 4 मैच में 135.00 की स्ट्राइक रेट से 108 रन बनाए हैं।

    गेंदबाजी में अनुभवी भुवनेश्वर कुमार ने 8.58 की इकॉनमी से RR के खिलाफ 18 मैच में 18 विकेट लिए हैं।

    स्टेडियम

    सवाई मानसिंह स्टेडियम में ऐसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन

    RR ने अपने घरेलू मैदान सवाई मानसिंह स्टेडियम में कुल 57 मुकाबले खेले हैं, इसमें से 37 मैच में उसे जीत और 20 मुकाबलों में हार मिली है। इस मैदान पर RR का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 214 रन का रहा है।

    दूसरी तरफ RCB ने इस मैदान पर 9 में से 4 मैच जीते हैं और 5 में हार का सामना किया है। RCB का इस मैदान पर सर्वोच्च स्कोर 189 रन का रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    राजस्थान रॉयल्स
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    संजू सैमसन

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2025: विराट कोहली ने MI के खिलाफ जड़ा अपना छठा अर्धशतक, जानिए आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    IPL 2025: रजत पाटीदार ने MI के खिलाफ जड़ा अपना दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े रजत पाटीदार
    IPL 2025: तिलक वर्मा ने RCB के खिलाफ जड़ा अपना दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े मुंबई इंडियंस
    IPL 2025: RCB ने MI को रोमांचक मैच में दी शिकस्त, देखें मुकाबले के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    राजस्थान रॉयल्स

    SRH बनाम RR: संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल ने जड़े अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: SRH ने RR को 44 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: जोरदार मुकाबले में SRH ने RR को हराया, देखें मैच के शानदार मोमेंट्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में एक पारी में सबसे अधिक रन लुटाने वाले 5 गेंदबाजों पर नजर इंडियन प्रीमियर लीग

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    IPL 2025: महेंद्र सिंह धोनी बने CSK के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    रविंद्र जडेजा IPL में 3,000 रन और 150 विकेट झटकने वाले पहले खिलाड़ी बने, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: CSK बनाम RCB मुकाबले में ये खिलाड़ी बना 'प्लेयर ऑफ द डे'  IPL 2025
    IPL 2025: RCB की CSK पर जीत के बाद विराट कोहली ने लगाए ठुमके, देखें वीडियो इंडियन प्रीमियर लीग

    संजू सैमसन

    संजू सैमसन IPL में दूसरे सर्वाधिक बार पारी में 5+ छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बने इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम RCB: संजू सैमसन ने IPL में पूरे किए अपने 4,000 रन, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम RCB: जोस बटलर ने जड़ा IPL करियर का छठा शतक, ये रिकॉर्ड्स बनाए इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: संजू सैमसन ने जड़ा 22वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025